शातिर चोर शेख शोएब गिरफ्तार, 8 स्टेफनी और 5 बैटरियां बरामद…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने वाहन से सामान चुराने वाले आरोपी शेख शोएब उर्फ बिट्टू (25 वर्ष, निवासी बोरियाखुर्द) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, कलेक्ट्रेट के पास मल्टी लेवल पार्किंग में खड़ी कार से बैटरी और स्टेफनी चोरी होने की शिकायत पर जांच शुरू की गई थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। उसके पास से चोरी की 8 स्टेफनी, 5 बैटरियां, वारदात में इस्तेमाल मोस्ट्रो और औजार जब्त किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




