November 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Education

पीएम श्री सेजेस चकरभाठा के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्राप्त किया द्वितीय स्थान…

पीएम श्री सेजेस चकरभाठा के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्राप्त किया द्वितीय स्थान…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, बिलासपुर। 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री सेजेस कन्या शाला, सरकंडा में किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पीएम श्री सेजेस चकरभाठा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर ग्रुप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और राज्य स्तर के लिए अपनी जगह पक्की की।

विद्यालय के छात्र शुभम पांडे और छात्रा आर्या दुबे ने मुख्य कथानक ‘ई-4’ एवं उपकथानक ‘डिजिटल होम’ को आधार बनाकर यह बेहतरीन प्रोजेक्ट तैयार किया था।

डिजिटल होम प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं:

0 उन्नत तकनीक: यह प्रोजेक्ट नई तकनीक की खोज, प्रयोग और विकास पर आधारित है, जो AI, रोबोटिक्स और स्मार्ट सिस्टम की मदद से दैनिक जीवन को बेहद आसान और स्मार्ट बनाता है।

0 सुविधाएं एवं समावेशिता: इसमें स्मार्ट होम, स्मार्ट गार्डन, स्मार्ट मोबिलिटी, ग्रीन एनर्जी, और ऑटोमैटिक लाइटिंग-सुरक्षा जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं, जो विशेष रूप से दिव्यांगजनों के जीवन को भी सुलभ बनाती हैं।

0 हमारा विज़न: “खोजें, प्रयोग करें, विकसित हों और बेहतर बनाएं – एक स्मार्ट, हरित और सुलभ भविष्य का निर्माण।”

मार्गदर्शन और सम्मान…

बच्चों की इस शानदार सफलता के पीछे उनके मार्गदर्शक शिक्षक श्री मनोज कुमार यादव का अहम योगदान रहा, जिनका नियमित मार्गदर्शन और टॉपिक चयन में मिला सहयोग मील का पत्थर साबित हुआ।

समारोह के दौरान संभागीय संचालक श्री अश्वनी भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी श्री संदीप पांडे, सहायक संचालक डॉ. अनिल तिवारी एवं विद्यालय की प्राचार्य डॉ. गायत्री तिवारी के कर-कमलों द्वारा विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किए गए।

इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में अत्यंत हर्ष और उत्साह का माहौल है। पीएम श्री सेजेस चकरभाठा के प्राचार्य श्री विकास नायक ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयाँ दी हैं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!