October 31, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

एक महिला समेत दो आरोपी हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार, साढे नौ लाख से अधिक का माल जब्त…

एक महिला समेत दो आरोपी हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार, साढे नौ लाख से अधिक का माल जब्त…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, पश्चिम क्षेत्र के कबीर नगर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हेरोइन (चिट्टा) और नकदी सहित कुल 9,53,100 रुपये का सामान जब्त किया गया है।

इस तरह हुई कार्रवाई

कबीर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नहर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास फोर व्हीलर वाशिंग सेंटर के नजदीक यह कार्रवाई की। पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध हालत में मौजूद दो लोगों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया।

दबोचे गए आरोपियों की पहचान

1. तरुण बजाज (उम्र 31 वर्ष), पुत्र नरेश बजाज, निवासी मकान नंबर C-302, सिमरन सिटी फेस-5, टिकरापारा, रायपुर।

2. खुशी गभाने (उम्र 21 वर्ष), पुत्री गणेश गभाने, निवासी टीचर कॉलोनी, कोटा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर।

जब्त सामग्री का ब्यौरा

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामग्रियां जब्त की हैं:

0 हेरोइन (चिट्टा): कुल 45.84 ग्राम (अनुमानित कीमत ₹9,17,000)

0 इलेक्ट्रॉनिक्स व नकदी: एक एप्पल आईफोन-11, एक ओप्पो स्मार्टफोन, अन्य मोबाइल फोन और नगद राशि।

0 कुल जब्ती मूल्य: लगभग ₹9,53,100

आरोपी तरुण बजाज का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड…

जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी तरुण बजाज आदतन अपराधी है। वह पहले भी डीडी नगर थाने में दर्ज चिट्टा (हेरोइन) तस्करी के एक मामले में जेल की हवा खा चुका है। जमानत पर छूटने के बाद वह फिर से इसी अवैध धंधे में सक्रिय हो गया था, जिस पर पुलिस ने अब दोबारा शिकंजा कसा है।

पुलिस की कानूनी कार्रवाई…

कबीर नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 21(बी) के तहत अपराध क्रमांक 231/2026 पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की गहन छानबीन कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

प्रशासन की अपील…

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि शहर को नशामुक्त बनाने के लिए तस्करों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी कड़ाई से जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आस-पास नशे का कारोबार करने वालों से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!