हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी के लोधीपारा राम जानकी मंदिर के पास बाइक सवार युवकों से मारपीट, चाकूबाजी, मोबाइल और 2,000 रुपये की लूट।
कार्रवाई: पंडरी पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की।
गिरफ्तारी: मुख्य आरोपी मोहित भरतरा गिरफ्तार, जबकि 3 नाबालिगों (विधि से संघर्षरत बालकों) को भी अभिरक्षा में लिया गया।

बरामदगी: लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त चाकू पुलिस ने जब्त कर लिया है।
आगे की कार्रवाई: मुख्य आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, और किशोरों को बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



