October 27, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का लंबित 5 हजार करोड़ भुगतान तत्काल करे सरकार…

जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का लंबित 5 हजार करोड़ भुगतान तत्काल करे सरकार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा सरकार पर भरोसा कर के जल जीवन मिशन के ठेकेदारों ने हजारों करोड़ रुपया का बाजार से समान और नगदी लेकर नल जल योजना में कार्य किया है। घर-घर तक पाईप लाईन बिछाया, पानी की बड़ी टँकी बनाई बोरवेल कराकर स्वच्छ जल पहुँचाया, जिसका श्रेय लेने भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े पोस्टर लगवाये, विज्ञापनबाजी की, लेकिन कार्य करने वाले ठेकेदारो का हजारों करोड़ रुपया सरकार के पास बकाया है, उसे देने में सरकार के पसीने क्यों छूट रहे है? ठेकेदार बीते कई महीने से बकाया राशि देने गुहार लगा रहे है, विनती कर रहे है, अब आंदोलन कर रहे है फिर सरकार में बैठे लोगों को ठेकेदारो की पीड़ा सुनाई क्यों नहीं दे रही है?

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नल जल योजना का श्रेय लेने आगे भाजपा सरकार ठेकेदारों को बकाया भुगतान करने में पीछे क्यों हट रही हैं? दीपावली का त्यौहार नजदीक है, ऐसे में ठेकेदारो को जिन व्यापारियों से उधारी समान लिए है, ब्याज में नगद राशि लिए है, निर्माण कार्य को पूरा करने वाले श्रमिक है उनको भुगतान करना है, सरकार पैसा नहीं देगी तो ठेकेदार बकाया कैसे चुकाएंगे? ये बेहद खराब स्थिति निर्मित हो गई है। सरकार बताये क्या केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन की राशि नहीं दी है? क्या कमीशन तय नहीं हो रहा है इसलिये भुगतान नहीं किया जा रहा है ? क्या सरकार की वित्तीय हालत खराब है, ठेकेदारों को भुगतान करने पैसा नहीं है? स्पष्ट करे? ठेकेदारों ने सरकार पर भरोसा कर के जल जीवन मिशन के कार्यों को पूरा किया है, अब भुगतान रोककर सरकार ठेकेदारों के साथ विश्वासघात क्यों कर रही है? कांग्रेस मांग करती है सरकार तत्काल ठेकेदारों का बकाया राशि जारी करे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!