चलती ई-बाइक बनी आग का गोला चालक ने कूदकर बचाई जान…
हरियर एक्सप्रेस, कवर्धा। शहर के राधाकृष्ण मंदिर के समीप सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर दौड़ रही एक ई-बाइक अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। चालक अपने काम से कहीं जा रहा था, तभी अचानक बाइक की बैटरी के पास से तेज धुआं निकलने लगा। खतरा भांपकर चालक ने तत्परता दिखाई और गाड़ी रोककर तुरंत नीचे कूद गया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बची।
देखते ही देखते लपटों ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि दोपहिया पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना में चालक पूरी तरह सुरक्षित है।




