October 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

नुआखाई समरसता भोज में शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा, सामाजिक एकजुटता और भाईचारे का दिया संदेश…

नुआखाई समरसता भोज में शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा, सामाजिक एकजुटता और भाईचारे का दिया संदेश…

बीरभद्र नगर में नुआखाई समरसता भोज, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने की समाजजनों से आत्मीय मुलाकात।

नुआखाई समरसता भोज में दिखी सामाजिक एकजुटता, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने दी शुभकामनाएं।

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा आज रायपुर के बीरभद्र नगर में युवा मेहर समाज द्वारा आयोजित नुआखाई समरसता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के लोगों से आत्मीय मुलाकात की और नुआखाई पर्व की शुभकामनाएं दीं।

विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि नुआखाई केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने वाला अवसर है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ जोड़ने और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

विज्ञापन…

उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकजुटता, आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच आवश्यक है। युवा मेहर समाज द्वारा आयोजित समरसता भोज जैसे आयोजन सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं मातृशक्ति से संवाद किया तथा सभी के सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक समरसता, भाईचारे और सभी समाजों के बीच आपसी आत्मीयता को मजबूत करने के लिए निरंतर संवाद और सहभागिता जरूरी है।

कार्यक्रम में पार्षद श्री कैलाश बेहरा, श्री महेश बघेल, श्रीमती माधुरी बघेल जी सहित युवा मेहर समाज के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!