October 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

सेवा संकल्प अभियान- ग्राम टेकारी में सजे ‘आँगन उत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुए विधायक अनुज शर्मा, बच्चों को अपने हाथों से परोसा भोजन…

सेवा संकल्प अभियान- ग्राम टेकारी में सजे ‘आँगन उत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुए विधायक अनुज शर्मा, बच्चों को अपने हाथों से परोसा भोजन…

आंगनबाड़ी बहनें समाज की असली ‘राष्ट्र निर्माता’, समाज की नींव मजबूत करने के उनके जज्बे को नमन: अनुज शर्मा

खेलकूद प्रतियोगिताएं, खिलौने और शिक्षण सामग्री का वितरण रहा आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। टेकारी (धरसीवाँ) राष्ट्रीय ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज धरसीवाँ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टेकारी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आँगन उत्सव’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

‘न्यौता भोज’ में बच्चों को स्नेहपूर्वक परोसा भोजन…

कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत ‘न्यौता भोज’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने स्वयं सहृदयता दिखाते हुए बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा और उनके बीच बैठकर खुशियाँ बांटी। नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान देखकर विधायक ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि बच्चों का सही पोषण और उनका सर्वांगीण विकास हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर शामिल है।

विज्ञापन…

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बहनें हैं असली ‘राष्ट्र निर्माता’: विधायक

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक अनुज शर्मा ने बेहद आत्मीय और भावुक उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा, “इस ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज जब मैं अपनी इन बहनों के बीच आया हूँ, तो मुझे एक अद्वितीय आत्मीयता और ऊर्जा का अहसास हो रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बहनें केवल कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि वे हमारे समाज की असली ‘राष्ट्र निर्माता’ हैं। जब एक माँ अपने बच्चे को पहली बार किसी सुरक्षित हाथ में सौंपती है, तो वो हाथ हमारी आंगनबाड़ी बहनों का ही होता है।”

विधायक ने आगे कहा, “हमारे समाज की नींव अगर कहीं रखी जाती है, तो वे हमारी आंगनबाड़ियां हैं। यह सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को गढ़ने का पवित्र केंद्र है। तपती धूप हो, कड़कड़ाती ठंड हो या मूसलाधार बरसात—आप हर परिस्थिति में घर-घर जाकर बच्चों को कुपोषण से बचाती हैं और गर्भवती माताओं की सही देखभाल करती हैं। समाज की नींव को मजबूत करने का जो निस्वार्थ भाव आपके भीतर है, उसे मैं नमन करता हूँ। हमारा यह ‘आँगन उत्सव’ केवल एक आयोजन नहीं है, बल्कि आपके इसी समर्पण और त्याग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का हमारा एक छोटा सा प्रयास है। बच्चों के जीवन का पहला खेल और पहला अक्षर आपकी ही देखरेख में निखरता है, आपका यह योगदान किसी तपस्या से कम नहीं है।”

खेलकूद से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास…

कार्यक्रम में बच्चों की खेलकूद स्पर्धाओं को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा, “बचपन में खेलकूद केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह बच्चों में अनुशासन, स्वस्थ शरीर और टीम भावना का विकास करता है। आज जो खेलकूद सामग्री और उपहार वितरित किए गए हैं, उनका उद्देश्य यही है कि हमारे गांव के बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ें, स्वस्थ रहें और खूब पढ़ें-लिखें। कार्यकर्ताओं का यह समर्पण वाकई सराहनीय है।”

धरसीवाँ को कुपोषण मुक्त बनाना ही हमारा संकल्प…

विधायक अनुज शर्मा ने क्षेत्र के विकास और स्वास्थ्य को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, “हमारा संकल्प है कि धरसीवाँ विधानसभा का कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार न हो और हर मां-बच्चे तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचे। हमारी सरकार पूरी निष्ठा से महिला एवं बाल विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ का मुख्य उद्देश्य ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचाना और जन-सेवा को गति देना है। आइए, हम सब मिलकर अपने क्षेत्र से कुपोषण को दूर भगाने, बच्चों को उज्ज्वल भविष्य देने और हर वर्ग के उत्थान के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लें।”

उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान और सामग्री वितरण…

‘आँगन उत्सव’ के दौरान क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को विधायक अनुज शर्मा और उपस्थित विशिष्ट अतिथियों द्वारा शॉल व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बच्चों को खेलकूद सामग्री, आकर्षक खिलौने एवं ज्ञानवर्धक पौष्टिक शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति…

इस भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अनुज शर्मा के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल,छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला,चंद्रकांति वर्मा,स्वाति वर्मा, सविता चंद्राकर,नितिन अग्रवाल,अशोक सिन्हा, रश्मि वर्मा,अमरीका वर्मा, अरविंद ठाकुर, रूखमड़ी शिवारें,हरिशंकर वर्मा,अनुपमा वर्मा, सहित भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, आंगनबाड़ी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!