October 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ा रहे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब…

सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ा रहे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब…

सेवा संकल्प अभियान के तहत मंदिर हसौद में स्वच्छता अभियान और आरंग में ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में हुए शामिल।

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, मंदिर हसौद/आरंग/रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण एवं गरीब कल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने विभिन्न सेवा गतिविधियों में सहभागिता की। अभियान के तहत उन्होंने ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना के साथ मंदिर हसौद में स्वच्छता अभियान में सहभागिता की तथा आरंग नगर में आयोजित विधानसभा स्तरीय ‘सेवा सेतु—सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में शामिल होकर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

विज्ञापन…

मंदिर हसौद में स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा…

नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद में आयोजित स्वच्छता अभियान में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने स्वयं सहभागिता करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अब केवल अभियान नहीं, बल्कि जनआंदोलन का स्वरूप ले चुकी है। स्वच्छ और सुंदर भारत का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता को अपने जीवन का संस्कार बनाते हुए अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘स्वच्छ भारत से स्वस्थ भारत’ के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान इसी जनभागीदारी और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, भाजपा कार्यकर्ता साथी एवं गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

आरंग में ‘सेवा सेतु—सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम

इसके पश्चात आरंग नगर में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय ‘सेवा सेतु—सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ एवं सहायक उपकरण प्रदान किए तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में किसानों को कृषि उपकरण, नि:शुल्क उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। मंत्री श्री गुरु साहेब ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं सहज रूप से पहुंचे।

स्वास्थ्य शिविर में नागरिकों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने बच्ची का अन्नप्राशन संस्कार कराकर उसे शुभाशीष भी प्रदान किया।

सेवा से सुशासन तक—भाजपा का संकल्प

मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, समर्पण और गरीब कल्याण की भावना को केंद्र में रखकर देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। भाजपा का सेवा संकल्प अभियान इसी विचार को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा,

जब उसका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य के साथ ‘सरकार आपके द्वार’ की भावना से जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान में अधिक से अधिक लोग सहभागी बनें और स्वच्छता, जनसेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से सशक्त, स्वच्छ और समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!