October 2, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

नशे के खिलाफ पुरन्दर मिश्रा की 28 साल की मुहिम, गांधी जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका हुए शामिल…

नशे के खिलाफ पुरन्दर मिश्रा की 28 साल की मुहिम, गांधी जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका हुए शामिल…

राज्यपाल रमेन डेका ने की पदयात्रा, गांधी-शास्त्री-अंबेडकर की प्रतिमाओं पर अर्पित किए श्रद्धासुमन।

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में पिछले 28 वर्षों से निरंतर चलाए जा रहे नशामुक्ति जनजागरण अभियान का गांधी जयंती के अवसर पर समापन हुआ। 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित साप्ताहिक नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा के समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका जी, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी,रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी,छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह जी,रायपुर शहर जिला अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर जी , रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी जी,रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

28 वर्षों से निरंतर जारी है नशामुक्ति जनजागरण अभियान…

विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा द्वारा नशे के खिलाफ जनजागरण की यह मुहिम पिछले 28 वर्षों से निरंतर जारी है। इस अभियान के माध्यम से समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा स्वस्थ, संस्कारवान एवं सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है।

25 सितंबर से शुरू हुई साप्ताहिक नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए नशामुक्त समाज के संकल्प को मजबूत किया।

विज्ञापन…

गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई शुरुआत…

समापन कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर परिसर स्थित टाउन हॉल से हुई। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात नशामुक्त समाज के संकल्प और जनजागरण के संदेश के साथ पदयात्रा प्रारंभ हुई।

शास्त्री चौक में अर्पित किए श्रद्धासुमन…

पदयात्रा टाउन हॉल से शास्त्री चौक पहुंची, जहां राज्यपाल श्री रमेन डेका सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंबेडकर चौक में डॉ. अंबेडकर को किया नमन…

इसके बाद पदयात्रा अंबेडकर चौक पहुंची, जहां भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सामाजिक न्याय, समानता और जनकल्याण के उनके विचारों को नमन किया गया।

नशामुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में जनजागरण…

इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नशामुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने और छत्तीसगढ़ को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जनजागरण अभियान को निरंतर व्यापक स्वरूप दिया जा रहा है। नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक करना, युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि नशे का प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। पिछले 28 वर्षों से नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता का यह अभियान युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने और स्वस्थ, संस्कारवान एवं सशक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि नशामुक्ति केवल एक आयोजन तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह निरंतर जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता का विषय है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को नशामुक्ति के संकल्प से जोड़ने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का सम्मान…

समापन समारोह में अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। नशामुक्ति के लिए जनजागरण में योगदान देने वाले लोगों के प्रयासों की सराहना की गई।

गांधी जयंती पर आयोजित इस पदयात्रा ने नशामुक्त समाज के निर्माण, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी का संदेश दिया। इसके साथ ही 25 सितंबर से शुरू हुई साप्ताहिक नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा का विधिवत समापन हुआ।

प्रमुख रूप से उपस्थित रहे…

लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष श्री किशोर महानंद, हज कमेटी के अध्यक्ष श्री मिर्जा एजाज बेग, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री राजीव लोचन महाराज, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री पीयूष मिश्रा,सभापति श्री सूर्यकांत राठौर, जिला उपाध्यक्ष श्री अकबर अली, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री अर्पित सूर्यवंशी, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री पंकज जगत, जिला मंत्री श्रीमती अर्चना हुकरे, जिला सह-कार्यालय मंत्री श्री अनूप खेलकर, मंडल अध्यक्ष श्री राम प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में नागरिक एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!