October 2, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

स्मार्ट पी.डी.एस. सिस्टम से आमजनता हलाकान – सत्यनारायण शर्मा

स्मार्ट पी.डी.एस. सिस्टम से आमजनता हलाकान – सत्यनारायण शर्मा

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर स्मार्ट पी.डी.एस. सिस्टम की खामियां गिनाते हुये इसे रद्द कर पूर्व की स्थिति लागू करने की मांग की है। उन्होने बताया कि राषन कार्ड के नये साफ्टवेयर में अनके विसंगतियां है। अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के गरीब लोगो को नया राषन कार्ड बनवाते समय जाति वाले काॅलम में जाति प्रमाण-पत्र अपलोड करने की अनिवार्यता कर दी गई है। बहुत से एैसे लोग है जिनके यहां जन्म, विवाह आदि से नये सदस्य आयें है उनका जाति प्रमाण-पत्र नहीं होने के कारण उनका नाम भी राषन कार्ड में नहीं जुड़ पा रहा है। इसके साथ ही अन्य आवष्यक दस्तावेज भी अपलोड़ नहीं हो पा रहें है। तकनीकी खामियों का खामियाजा आमजनता को सीधे उठाना पड़ रहा है। आमजनता मंहगाई से वैसे ही त्रस्त है इन बदलावों के कारण आयुष्मान योजना का लाभ भी आमजनता को नहीं मिल पायेगा। राषन कार्ड एवं आयुष्मान योजना का लाभ लेने के लिये आमजनता दर-ब-दर भटकेगी। इस समस्या का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो आमजनता का आक्रोष सड़क पर दिखाई दे सकता है।

विज्ञापन…

मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में उन्होने जनता की इस गंभीर समस्या का निराकरण करने की मांग करते हुये स्मार्ट पी.डी.एस. सिस्टम को तत्काल बंद कर पूर्व की स्थिति बहाल करने की मांग की है ताकि आमजनता को अपने परिजनों के ईलाज एवं राषन के लिये भटकना न पड़े।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!