सेवा संकल्प अभियान: राइस मिल एसोसिएशन के रक्तदान शिविर में पहुंचे विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला…
राइस मिल एसोसिएशन के महादान शिविर में शामिल हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, बोले-रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं।
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने राइस मिल एसोसिएशन के रक्तदान शिविर का किया अवलोकन, युवाओं को सराहा।
पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनकल्याण संकल्प को धरातल पर उतारना हम सभी का दायित्व : विधायक डॉ संपत अग्रवाल
विज्ञापन…
हरियर एक्सप्रेस, बसना। सेवा संकल्प अभियान के तहत बसना राइस मिल एसोसिएशन द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल सम्मिलित हुए। उन्होंने शिविर का विधिवत अवलोकन किया और रक्तदान कर रहे सभी नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

शिविर को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से प्रेरणा लेकर सेवा और सहयोग की इस भावना को धरातल पर आगे बढ़ाना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, जो आपात स्थिति में किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान करता है। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे सेवाभावी कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है।
विज्ञापन…
मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि राइस मिल एसोसिएशन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित यह रक्तदान शिविर अत्यंत सराहनीय पहल है। व्यापार और उद्योग के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति ऐसी सक्रियता अनुकरणीय है। समाज के हर वर्ग को आगे आकर मानव कल्याण के ऐसे प्रकल्पों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि जिले और क्षेत्र के अस्पतालों में रक्त की कमी से किसी भी मरीज की जान जोखिम में न पड़े।
कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने रक्तदान कर रहे प्रत्येक व्यक्ति के पास जाकर उनका हालचाल जाना, उन्हें फल व प्रमाण पत्र वितरित किए और समाज हित में दिए गए इस योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत बसना डॉ खुशबू अग्रवाल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत बसना शीत गुप्ता, अध्यक्ष जनपद पंचायत बसना डीलेश्वरी मिलाप निराला,अध्यक्ष राइस मिल एसोसियेशन अजय अग्रवाल,अध्यक्ष भाजपा बसना मंडल नरेंद्र यादव,महामंत्री भाजपा बसना सरोज पटेल, विधायक प्रतिनिधि खोलबाहरा निराला,कोषाध्यक्ष भाजपा बसना अमृत पटेल, अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा नरेंद्र सिंह( राजू साईं), विधायक प्रतिनिधि गिरधारी डड़सेना, विधायक प्रतिनिधि सुखदेव वैष्णव, भाजयुमो मीडिया प्रभारी बसना आयुष सिन्हा , बीएमओ बसना नारायण साहू,महामंत्री युवा मोर्चा भाजपा बसना नवीन भट्ट,निज सचिव नरेंद्र बोरे,उपाध्यक्ष भाजयुमो गढ़फूलझर मंडल प्रमीत साहू,सदस्य राइस मिल एसोसिएशन विकास अग्रवाल,राजेंद्र अग्रवाल,शैलेश अग्रवाल,सुनील अग्रवाल,आनंद अग्रवाल,राजेंद्र जगदम्बा सहित राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



