October 2, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

National

आज 2 अक्टूबर ‘नो UPI डे’, पूरे देश में ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट सेवाएं रहेंगी पूरी तरह ठप…

आज 2 अक्टूबर ‘नो UPI डे’, पूरे देश में ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट सेवाएं रहेंगी पूरी तरह ठप…

हरियर एक्सप्रेस, नई दिल्ली। देशभर में आज 2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’ (No UPI Day) घोषित किया गया था। जिसके चलते आज पूरे दिन देश में UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिए होने वाले सभी तरह के लेन-देन और डिजिटल पेमेंट सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी।

विज्ञापन…

2 अक्टूबर को आप PhonePe, Google Pay, Paytm, BHIM या किसी भी अन्य बैंक ऐप के माध्यम से स्कैनर (QR Code) स्कैन करके या सीधे यूपीआई आईडी पर पैसे ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।

तकनीकी मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन है मुख्य वजह…

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और बैंकिंग अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, यूपीआई नेटवर्क के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और मेंटेनेंस (सर्वर अपडेट) कार्य के चलते यह कदम उठाया गया है। सिस्टम को और बेहतर, सुरक्षित और त्वरित बनाने के लिए पूरे 24 घंटे का यह शटडाउन रखा गया है।

विज्ञापन…

आम जनता के लिए जरूरी निर्देश:

 0 नकद (Cash) रखें साथ: 2 अक्टूबर को खरीदारी, यात्रा या किसी भी आपातकालीन खर्च के लिए अपने पास पर्याप्त कैश (नकद) रखें।

 0 कार्ड का करें इस्तेमाल: यूपीआई बंद रहने के दौरान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग (Net Banking) के विकल्प ही चालू रहेंगे।

 0 पहले से कर लें जरूरी भुगतान: अगर आपको कोई बिल भरना है, फीस जमा करनी है या किसी को पैसे भेजने हैं, तो कैश साथ रखें।

प्रशासन और बैंकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस असुविधा से बचने के लिए पहले से ही तैयारी कर लें और कैश साथ रखें ताकि आज 2 अक्टूबर को उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!