October 1, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime

सूने मकान का ताला तोड कर सोने चांदी के ज्वेलरी चोरी करने वाले 03 आरोपी- करण सागर उर्फ कान्हा, तेजेश्वर यादव, चेतन साहू को चोरी गये ज्वेलरी के साथ किया गया रंगेहाथ गिरफ्तार…

सूने मकान का ताला तोड कर सोने चांदी के ज्वेलरी चोरी करने वाले 03 आरोपी- करण सागर उर्फ कान्हा, तेजेश्वर यादव, चेतन साहू को चोरी गये ज्वेलरी के साथ किया गया रंगेहाथ गिरफ्तार…

थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित प्रार्थिया का मकान रावतपुरा काॅलोनी फेस-2 में रखे सोने चांदी के ज्वेलरी को किया चोरी।

 प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर सूचना प्राप्त होते ही पुलिस घटना स्थल पहुंचकर तकनीकी मदद से चोरी किये अज्ञात आरोपी की पहचान कर चोरी गए सोने चांदी के ज्वेलरी कीमती 80,000/रु के साथ 03 आरोपियों को प्रकरण में किया गया गिरफ्तार।

 आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने चांदी के ज्वेलरी कीमती (अस्सी हजार रूपये) को किया गया है जप्त।

आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 912/2026 धारा 331(4), 305, 3(5) भारतीय न्याय संहिता का किया गया अपराध पंजीबद्ध।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस उपायुक्त श्री रोबिनसन गुड़िया (वेस्ट जोन), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर/आजाद चैक श्री ईशु अग्रवाल द्वारा शहर में हो रहे चोरी के घटनाओं में अकुंश लगाने हेतु लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने एवं संपत्ति संबंधी प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के तस्दीकी हेतु निर्देश दिया गया है।

विवरण- दिनांक 27.09.2026 को प्रार्थिया रितु कश्यप थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई की वह दिनांक 26.09.2026 को वह अपने माता पिता के गांव गई थी वहां से वापस दिनांक 27.09.2026 को आई तो देखी की उनके मकान के अंदर आलमारी में रखे सोने चांदी के ज्वेलरी कीमती 80,000/रु को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। की रिपोर्ट पर दिनांक 27.09.2026 को अपराध क्रमांक 912/2026 धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा निरीक्षक राजेश सिंह को चोरी गए सोने चांदी के ज्वेलरी और अज्ञात आरोपी का पता तलाश करने निर्देशित किया गया।

प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा द्वारा थाना टिकरापारा पुलिस का संयुक्त टीम गठित कर चोरी गए सोने चांदी के ज्वेलरी व अज्ञात आरोपी के पता तलाश प्रारंभ किया गया।

पता तलाश दौरान पुलिस द्वारा संदेहियों से लगातार पूछताछ कर तकनीकी सहयोग से अज्ञात आरोपियों की पहचान कर आरोपियों के छूपने के संभावित स्थानों मंे दबिस देकर चोरी गए मशरूका सोने चांदी के ज्वेलरी के साथ 03 नफर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जप्त मशरूका- सोने चांदी के ज्वेलरी कीमती 80,000/रु

गिरफ्तार आरोपी –

01. करण सागर उर्फ कान्हा पिता मनहरण सागर उम्र 28 साल सा0 मठपुरैना बीएसयूपी कालोनी ब्लाक नंबर 20 मकान नंबर 20 थाना टिकरापारा रायपुर छ0ग0 

02. तेजेश्वर यादव पिता स्व0 मेहतरू यादव उम्र 30 साल सा0 रावतपुरा काॅलोनी फेस 01 हनुमान गली टिकरापारा थाना टिकरापारा रायपुर छ0ग0 

03. चेतन साहू पिता स्व0 श्रवण साहू उम्र 24 साल सा0 मठपुरैना बमलाई चैक कृष्णा ज्वेलर्स के पास थाना टिकरापारा रायपुर छ0ग0 

कार्यवाही में थाना टिकरापारा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!