September 28, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

National

बैंक हड़ताल स्थगित: सोमवार से सामान्य रूप से खुलेंगी शाखाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच बड़ी राहत…

बैंक हड़ताल स्थगित: सोमवार से सामान्य रूप से खुलेंगी शाखाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच बड़ी राहत…

हरियर एक्सप्रेस, नई दिल्ली। आम जनता और बैंक ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। 28 से 30 सितंबर तक होने वाली देशव्यापी बैंक हड़ताल को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। रविवार देर रात बैंक यूनियनों और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के प्रतिनिधियों के बीच हुई मैराथन बैठक में बनी सहमति के बाद यह निर्णय लिया गया।

बैठक में क्या हुआ निर्णय?

देर रात चली इस वार्ता में यूनियनों की मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई, जिसके बाद हड़ताल का फैसला वापस ले लिया गया। इस सहमति से अर्धवार्षिक (हाफ इयरली) क्लोजिंग के महत्वपूर्ण समय में बैंकिंग परिचालन बाधित होने का खतरा टल गया है।

ग्राहकों पर क्या होगा असर?

0 शाखाएं रहेंगी खुली: सोमवार को देशभर के सभी बैंक सामान्य दिनों की तरह काम करेंगे।

0 तुरंत निपटाएं काम: जिन ग्राहकों को शाखा जाकर आवश्यक वित्तीय लेन-देन या कार्य पूरा करना है, वे बिना किसी रुकावट के आज ही इसे निपटा सकते हैं।

0 नहीं करना होगा लंबा इंतजार: हड़ताल टलने से अब ग्राहकों को शाखा से जुड़े कार्यों के लिए 1 अक्टूबर का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं होगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!