March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

सड़क दुर्घटना में घायल की त्वरित मदद कर जान बचाने वाले 06 गुड सेमेरिटन (नेक इंसान) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित…

सड़क दुर्घटना में घायल की त्वरित मदद कर जान बचाने वाले 06 गुड सेमेरिटन (नेक इंसान) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित…

सभी सम्मानित व्यक्तियो द्वारा भविष्य में जरूरत पड़ने पर पुनः पुण्य काम करने व अपने आसपास के लोगो को जागरूक करने की बात कही

शहर में गुड सेमेरिटन के फोटो युक्त होर्डिंग लगाये जायेंगे

सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद हेतु लोगों में जनजागरूकता लाने अधिक से अधिक प्रचार प्रसार के दिए निर्देश

यातायात रायपुर दिनांक 14 मई 2024

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम एवं घायलों को त्वरित उपचार हेतु उच्चतम न्यायालय द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को गुड सेमेरिटंस अर्थात नेक व्यक्ति की संज्ञा देते हुए इन्हे प्रोत्साहित व पुरस्कृत करने निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य में 14 मई 2024 को सड़क दुर्घटनाओं में गोल्डन आवर्स में घायलों की मदद करने वाले 06 गुड सेमेरिटंस (नेक इंसान) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया एवं प्रतिमाह ऐसे नेक इंसान को सम्मानित करने के निर्देश दिए गये है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर संतोष कुमार सिंह द्वारा दिनांक 14 मई 2024 को सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित सहायता पहुंचा कर जान बचाने वाले 06 गुड सेमेरिटंस को सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर ओमप्रकाश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सुशान्तो बनर्जी एवं सड़क सुरक्षा सेल के स्टाफ प्रआर.कमलेश कुमार, आरक्षक मुकेश कुमार एवं आरक्षक सहदेव राम वर्मा उपस्थित रहे।

बता दें कि भारत देश में प्रति वर्ष सड़क दुर्घटना में लगभग डेढ़ लाख लोगों की मृत्यु होती है, जिसका प्रमुख कारण घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता नही मिलने के कारण होता है। सड़क दुर्घटना के दौरान 60 मिनट का समय गोल्डन आवर कहलाता है इस दौरान यदि घायल व्यक्ति को किसी भी प्रकार से हास्पिटल तक पहुंचा दिया जाए या फिर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करा दिया जाए तो घायल की जान बचाई जा सकती है। किन्तु अधिकांश सड़क दुर्घटनों में लोगों द्वारा बार बार पेशी जाना पड़ेगा व पुलिस द्वारा बार बार पूछताछ के लिए आना पडे़गा परेशानी होगी सोचकर मोबाइल फोन से विडियों फोटो बना लिया जाता है किन्तु घायल की जान बचाने हेतु कोई उपाय नही किया जाता जिससे घायल व्यक्ति त्वरित उपचार के अभाव में दम तोड़ देता है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायुपर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि थाना क्षेत्र में घटित सड़क दुर्घटना में घायल को त्वरित सहायता पहुंचाने हेतु गुड सेमेरिटंस का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने एवं घायल को त्वरित सहायता पहुंचाकर जान बचाने वाले गुड सेमेरिटंस को प्रोत्साहित व पुरस्कृत करने हेतु उपस्थित कराने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 14 मई 2024 को रायपुर जिले में घटित विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर संतोष कुमार सिंह द्वारा मोंमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा इनका फोटोयुक्त होर्डिंग शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाया जाएगा।

सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटंस निम्नलिखित है

01. प्रदीप साहू पिता विश्राम सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी संजय नगर रिंग रोड नंबर 01 थाना टिकरापारा

02. भगवानू नायक पिता कालिया नायक, उम्र-49 वर्ष, मोतीलाल नगर कोटा द्वारा दिनांक 29.04.2024 को राजभवन गेट नंबर 01 के सामने ई रिक्शा में घटित सड़क दुर्घटना में ई रिक्शा चालक विदुर महानंद एवं घायल हुए सवार महिला जानकारी यादव को गंभीर चोट आया था जिसे डायल 112 में काल कर 108 एम्बुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को मेकाहारा हास्पिटल पहुँचाकर भर्ती कराकर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

03. सूर्यप्रताप सिंह पिता देवी सिंह उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम नकटा रायपुर थाना मंदिर हसौद द्वारा दिनांक 02 मार्च 2024 को ग्राम छतौना आरआईटी कालेज के पास ट्रक में एक्सीडेंट हुआ था जिसमें ट्रक चालक को चोट आने से बेहोश हो गया था जिसने डायल 112 को सूचना देकर मंदिर हसौद शासकीय हास्पिटल ले जाकर भर्ती कराकर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

04. नरेन्द्र जांगड़े पिता महेश जांगड़े, उम्र 25 वर्ष ग्राम छतौना थाना मंदिर हसौद के द्वारा दिनांक 21 अप्रेल 2024 को रिंग रोड नंबर 03 में ग्राम तुलसी के पास ट्रक और टैंकर में हुए दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पुलिस को सूचना देकर मंदिर हसौद शासकीय हास्पिटल ले जाकर भर्ती कराकर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

05. हरिओम शुक्ला पिता जयप्रकाश शुक्ला, उम्र 27 वर्ष गुढ़ियारी रायपुर थाना गुढ़ियारी के द्वारा दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को रात्रि 03.00 बजे मेजबान होटल शास्त्री बाजार के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को डायल 112 के माध्यम से 108 एम्बुलेंस बुलाकर मेकाहारा अस्पताल पहुॅचाया।

06. प्रांजल जैन पाटोदी पिता अजय जैन पाटोदी, उम्र-23 वर्ष सदर बाजार थाना कोतवाली के द्वारा दिनांक 08 अप्रेल 2024 को रात्रि 10.40 बजे पचपेड़ीनाका के पास गंभीर रूप से घायल जेठूराम नागरची को 108 एम्बुलेंस बुलाकर मेकाहारा हास्पिटल पहुॅचाया।

उपरोक्त सभी छः गुड सेमेरिटन को घायलों की मदद करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार से घायलों की सहायता करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews