September 17, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime

धारदार हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

धारदार हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस न्यूज, कवर्धा। थाना पण्डरिया द्वारा धारदार हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाले आरोपी के विरुद्ध महज चंद घंटे के भीतर वैधानिक कार्यवाही की गई। 15 सितम्बर को थाना पण्डरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हेमन्त कुमार धावलकर, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 03 गोपीबंदपारा, पण्डरिया धारदार हथियार लहराते हुए पण्डरिया नगर क्षेत्र में घूम रहा है तथा इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पण्डरिया आने वाले लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु तत्काल थाना प्रभारी द्वारा विशेष टीम गठित कर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में संदेही की तलाश की गई। इस दौरान आरोपी को कुकदूर रोड पण्डरिया स्थित शराब भट्ठी के पास धारदार हथियार (फरसा) लहराते हुए तथा लोगों को धमकी देते हुए पाया गया। मौके की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग ई-साक्ष्य मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सुरक्षित की गई। पुलिस द्वारा आरोपी से धारदार हथियार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया गया, जिस पर आरोपी द्वारा किसी प्रकार का वैध लाइसेंस नहीं होना बताया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार फरसा विधिवत जप्त किया। आरोपी हेमन्त कुमार धावलकर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 188/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं धारा 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!