September 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से धरसीवाँ विधानसभा को करोड़ों की सौगात, विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत…

विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से धरसीवाँ विधानसभा को करोड़ों की सौगात, विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत…

अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण से ₹1.5 करोड़ और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से ₹50 लाख मंजूर, क्षेत्र में उत्साह का माहौल।

 पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में सड़कों, सामुदायिक भवनों और बुनियादी सुविधाओं का होगा तेजी से विस्तार।

 धरसीवाँ का सर्वांगीण और संतुलित विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता: अनुज शर्मा

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। धरसीवाँ विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जन-सुविधाओं के विस्तार की दिशा में क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा के सार्थक एवं निरंतर प्रयासों को एक और बड़ी सफलता मिली है। विधायक शर्मा की विशेष पहल पर क्षेत्र के विकास के लिए ₹2 करोड़ के निर्माण कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस राशि में अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण से ₹1.5 करोड़ और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से ₹50 लाख के विकास कार्य शामिल हैं। इन स्वीकृतियों के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनहित से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों को नई गति मिलेगी।

‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र पर अडिग है हमारी सरकार: विधायक अनुज शर्मा

क्षेत्र को मिली इस बड़ी सौगात पर विधायक अनुज शर्मा ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री और संबंधित प्राधिकरणों के प्रति सहर्ष आभार व्यक्त किया है। मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक शर्मा ने कहा, “आज का दिन हमारे धरसीवाँ क्षेत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रहा है। हमारे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और गाँव-गाँव तक मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाने के लिए हमारी संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने विकास कार्यों का पिटारा खोल दिया है।”

उन्होंने आगे कहा, “यह स्वीकृति इस बात का प्रमाण है कि हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र पर अडिग है। साय सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है। ‘मोदी की गारंटी’ और साय सरकार के सुशासन का ही नतीजा है कि आज धरसीवाँ में चौतरफा विकास के द्वार खुल रहे हैं। विकास की यह प्रशासनिक स्वीकृति मिलना केवल एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह हमारे क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाने का हमारा संकल्प है। इन स्वीकृतियों से हमारे पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में सड़कों, सामुदायिक भवनों और बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा।”

जनता का स्नेह और चेहरे की खुशी ही मेरी असली ताकत…

विधायक अनुज शर्मा ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा, “धरसीवाँ का सर्वांगीण और संतुलित विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों के चेहरे पर दिख रही यह खुशी, जनता का अपार स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। इस अभूतपूर्व सौगात के लिए आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ! आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और प्रगतिशील धरसीवाँ का निर्माण करें।”

क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर, विधायक के नेतृत्व को सराहा…

विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ की राशि स्वीकृत होने की खबर मिलते ही पूरी धरसीवाँ विधानसभा में उत्साह और खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने विधायक अनुज शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आज का दिन हमारे क्षेत्र के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। हमारे दिलों में जो उमंग है, वह एक ऐसे नेतृत्व का प्रतिफल है जिसने धरसीवाँ को सिर्फ अपना क्षेत्र नहीं, बल्कि अपना पूरा परिवार माना है।”

ग्रामीणों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कर्मठ… विधायक श्री अनुज शर्मा के ‘भगीरथ प्रयासों’ से ही क्षेत्र को यह ऐतिहासिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने हर वर्ग, हर समाज और हर गाँव की आवाज़ को शासन तक पहुँचाकर धरातल पर उतारने का काम किया है। विधायक ने यह साबित कर दिया है कि एक सच्चा जनप्रतिनिधि वही है जो चुनाव जीतने के बाद विश्राम नहीं करता, बल्कि दिन-रात जनता की सेवा में खुद को समर्पित कर देता है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!