आंगनवाड़ी केंद्र में रायपुर शहरी क्र.01 परियोजना अधिकारी प्रीति प्रसाद का जन्मदिन मनाया गया, बच्चों को कराया गया ‘न्योता भोज’
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी रायपुर के संजय नगर सेक्टर अंतर्गत अंबेडकर चौक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में एक सादे और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना रायपुर शहरी क्र.01 अधिकारी प्रीति प्रसाद का जन्मदिन सहर्ष मनाया गया।

जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र के छोटे-छोटे बच्चों को सुरुचिपूर्ण और पौष्टिक भोजन कराया गया। अपने बीच परियोजना अधिकारी को पाकर बच्चे बेहद खुश नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान प्रीति प्रसाद ने बच्चों के साथ समय बिताया, उनका हाल-चाल जाना और उन्हें स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर आँगनबाड़ी संजय नगर सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती कविता सिन्हा, कार्यकर्ता श्रीमती रानू साहू, श्रीमती अनीता त्रिपाठी, श्रीमती लेखा गोस्वामी, श्रीमती कल्पना, श्रीमती पूर्णिमा कोसे एवं परियोजना कार्यालय रायपुर शहरी क्र. 01 के समस्त कर्मचारी, समस्त कार्यकर्ता, सहायिका एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने परियोजना अधिकारी को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दीं।




