September 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

संत रविदास की वाणी में समरस समाज का संकल्प, 20 मंडलों तक पहुंची जन्मभूमि की पावन मिट्टी…

संत रविदास की वाणी में समरस समाज का संकल्प, 20 मंडलों तक पहुंची जन्मभूमि की पावन मिट्टी…

समरसता संकल्प अभियान के तहत एकात्म परिसर में हुआ कलश वंदन कार्यक्रम — पुरन्दर मिश्रा ने कहा, संत रविदास के विचार सामाजिक एकता की अमूल्य धरोहर

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। संत शिरोमणि रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर प्रदेश भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को रजबंधा मैदान स्थित भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में श्रद्धा और सामाजिक समरसता से ओतप्रोत कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर रायपुर शहर जिला के सभी 20 मंडलों को संत रविदास जी के जन्मस्थान की पावन मिट्टी से युक्त कलश वितरित किए गए।

कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने संत रविदास जी को नमन करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवता की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने अपने विचारों और वाणी के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव, ऊंच-नीच और असमानता की भावना को चुनौती दी तथा प्रत्येक मनुष्य को सम्मान और समान अधिकार के साथ देखने का संदेश दिया।

पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि संत रविदास जी का संदेश किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि वह सम्पूर्ण मानव समाज के लिए मार्गदर्शक है। उनके विचार आज भी समाज को जोड़ने, आपसी सद्भाव बढ़ाने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की दिशा में उतने ही महत्वपूर्ण हैं। उनके जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि समाज की वास्तविक शक्ति आपसी सम्मान, सहयोग और भाईचारे में निहित है।

उन्होंने कहा कि ‘समरसता संकल्प अभियान’ महज एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता को मजबूत करने का व्यापक संकल्प है। संत रविदास जी की जन्मभूमि से लाई गई पावन मिट्टी को कलश के माध्यम से रायपुर के 20 मंडलों तक पहुंचाना अपने आप में श्रद्धा, एकता और समरसता का संदेश है। यह कलश केवल मिट्टी का पात्र नहीं, बल्कि संत रविदास जी के विचारों, संघर्ष और मानवतावादी दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।

विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि आज आवश्यकता है कि नई पीढ़ी संत रविदास जी के जीवन और उनके विचारों को जाने, समझे और अपने आचरण में उतारे। सामाजिक समरसता तभी मजबूत होगी, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे के सम्मान और अधिकारों को स्वीकार करेगा। संत रविदास जी का जीवन हमें इसी दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का यह अभियान ‘सबका साथ, सबका सम्मान और सामाजिक समरसता’ की भावना को मजबूत करने वाला अभियान है। संत रविदास जी के विचारों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाकर समाज में सद्भाव, समानता और बंधुत्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

कार्यक्रम को विधायक मोतीलाल साहू ने भी संबोधित किया और संत रविदास जी के जीवन एवं उनके सामाजिक संदेश पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल विश्वकर्मा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद, जिला महामंत्री अमित माहेश्वरी, गुंजन प्रजापति सहित भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!