September 3, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime

त्योहारी सीजन के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी…

त्योहारी सीजन के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्री आदित्य पांडे के नेतृत्व में तथा एसीपी उरला सुश्री पूर्णिमा लामा एवं एसीपी पंडरी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में संबंधित थाना पुलिस द्वारा उक्त कार्रवाई की गई।

आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई…
थाना गुढ़ियारी द्वारा अपराध क्रमांक 382/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जुगनू साहू उर्फ गोलू पिता स्व. जोशी राम साहू उम्र 35 वर्ष, निवासी शुक्रवारी बाजार गुढ़ियारी, थाना गुढ़ियारी, रायपुर के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई…
थाना उरला द्वारा अपराध क्रमांक 417/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत राजू भारती पिता सुदेराम भारती उम्र 47 वर्ष, निवासी अटल आवास उरला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई…
थाना खम्हारडीह द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत 04 बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

थाना पंडरी द्वारा धारा 170 बीएनएसएस के तहत 02 बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

थाना खमतराई द्वारा धारा 170 बीएनएसएस के तहत 02 बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

इस प्रकार नॉर्थ जोन में धारा 170 बीएनएसएस के तहत कुल 08 बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार सतर्कता एवं निगरानी रखी जा रही है। आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!