वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह बने छत्तीसगढ़ के पहले बहुभाषी समाचार पत्र “हरियर एक्सप्रेस” के पाठक…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आज आपने कार्यालय में छत्तीसगढ़ के पहले बहुभाषी समाचार पत्र हरियर एक्सप्रेस को पढ़ते हुए कहा कि बहुत अच्छे समाचार पत्र की शुरुवात की गई है जिसमे एक साथ हिंदी, छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी भाषा में पाठकों को खबरें पढ़ने को मिलेंगी। उन्हों ने समाचार पत्र हरियर एक्सप्रेस के प्रधान संपादक नवेद खान को कड़ी मेहनत करते हुए सफलता की प्राप्ति तक पहुंचने हेतु आशीर्वाद भी दिया।

अखबार हरियर एक्सप्रेस के न्यायिक सलाहकार एडवोकेट सिब्तैन रज़ा ने कहा कि अखबार हरियर एक्सप्रेस एक अपनी अलग ही पहचान बनाएगा। यह एक साथ तीन भाषाओं हिंदी, छत्तीसगढ़ी, अंग्रेजी में हर माह प्रकाशित किया जाएगा। जिसमे पूरे महीने की खबरें एक साथ तीन भाषाओं में लोगो को पढ़ने को मिलेंगी।
पत्रकार निश्चय शर्मा ने कहा कि इस दौर में पत्रकार प्रिंट मीडिया छोड़ कर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओर बढ़ रहे है और अखबार बंद हो रहे हैं ऐसे दौर में अखबार का निकालना एक साहसिक निर्णय है।



