September 2, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics

भाजपा महिला मोर्चा में पुरुष को पद भाजपा के महिला सशक्तिकरण के दावों की पोल खोल दी: कांग्रेस

भाजपा महिला मोर्चा में पुरुष को पद भाजपा के महिला सशक्तिकरण के दावों की पोल खोल दी: कांग्रेस

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। भाजपा आरएसएस की महिला विरोधी विचार की पोषक है। भाजपा मंचों से महिला सम्मान, महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जब संगठन में महिलाओं को नेतृत्व देने की बारी आती है तो भाजपा का पुरुष प्रधान चेहरा सामने आ जाता है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर महिला महापौर, पार्षद, सरपंच, पंच के पतियों को सहयोग पर रोक लगाती है, दूसरी ओर संगठन में महिलाओं के प्रभारी पुरुष को बनाती है। ये महिलाओं के साथ धोखा अन्याय है। महिलाओं को कमजोर बताने की कोशिश है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा में पुरुष को पद देना भाजपा के महिला सम्मान के दावों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। भाजपा को बताना चाहिए कि जब महिलाओं के लिए अलग महिला मोर्चा बनाया गया है, तब उस पद पर पुरुष की नियुक्ति क्यों की गई?

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महिला आरक्षण की ढोल पीटने वाली भाजपा पहले अपने संगठन में महिलाओं को उनका अधिकार और सम्मान दे। महिलाओं के नाम पर राजनीति करना आसान है, लेकिन वास्तविक नेतृत्व का अवसर देना भाजपा के लिए मुश्किल दिखाई दे रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की यह नियुक्ति उसके महिला सशक्तिकरण के दावों की पोल खोलती है। अगर भाजपा सच में महिलाओं को नेतृत्व देना चाहती है तो महिला मोर्चा के पदों पर महिलाओं को ही प्राथमिकता क्यों नहीं दी गई? भाजपा को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए और स्पष्ट करना चाहिए कि महिला मोर्चा में महिलाओं का अधिकार आखिर पुरुषों को क्यों दिया जा रहा है?

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!