व्याख्याता मनोज कुमार यादव आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित…
हरियर एक्सप्रेस, बिलासपुर। विकासखंड बिल्हा के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चकरभाठा में पदस्थ मनोज कुमार यादव को रायपुर के वृंदावन हाल में आयोजित समारोह में शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा “आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी एम.जी. सतीश कुमार, पूर्व सचिव शिक्षा आयोग डॉ. एन के अग्रवाल, अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स श्री सतीश थौरानी एवं संस्थापक शकुंतला फाउंडेशन स्मिता सिंह के हाथों व्याख्याता मनोज कुमार यादव को शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यो, जनसेवा एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण की योगदान हेतु प्रदान किया गया। उनके इस सम्मान हेतु विकासखंड बिल्हा एवं जिला बिलासपुर के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।





