आरोपियों के कब्जे से 02 नग धारदार चाकू किया गया है जप्त।
थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही।
आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 455/26 एवं 456/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत की गई है कार्यवाही।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि अपराधों की रोकथाम, अपराधियो पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त, मध्य क्षेत्र श्री तारकेश्वर पटेल थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों के चाकूबाजों, गुण्डा/निगरानी बदमाशों सहित अपराधिक तत्वों की चेकिंग कर उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
इसी तारतम्य में दिनांक 27.08.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि संत कबीर चौक एवं जोगी बंगला के पास दो अलग अलग व्यक्ति धारदार चाकू लेकर आम लोगो को आतंकित कर रहा है। सूचना पर तत्काल थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर विशाल साहू एवं उज्जवल सिंह ठाकुर को पकड़कर उनके कब्जे से एक एक नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है।

रायपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सार्वजनिक स्ािानों पर हथियार लेकर लोगों में भय का वातावरण निर्मित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध भविश्य में भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी
01. विशाल साहू पिता सुमित साहू उम्र 22 साल पता पंकज गार्डन के पास, पुरानी बस्ती रायपुर।
02. उज्ज्वल सिंह ठाकुर पिता निर्मल सिंह ठाकुर उम्र 23 साल पता आजाद चौक के सामने, खपराभट्ठी रायपुर।



