हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। दिनांक 18-4- 2024 को प्रार्थिया द्वारा थाना में उपस्थित आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट करवाया गया की आरोपी विकास सिंह बघेल द्वारा शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक सम्बन्ध स्थापित किया तथा शादी करने से इंकार कर भाग गया। प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर थाना सरस्वती नगर रायपुर में अप क्र- 105/24 धारा- 376(2)(n) भा द वि दर्ज कर विवेचना किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी विकास सिंह बघेल के अपने गृह ग्राम उमरिया (म.प्र.) में छुपे होने की सूचना पर थाना उप. निरीक्षक लोकेश्वर प्रशाद सदावरती हमराह आर क्र 2023 सरजू राम नरेटी, आर क्र 279 बच्चन सिंह पावले के आरोपी के गृह ग्राम में दबिश देने पर आरोपी पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस द्वारा तत्परता से आरोपी विकास सिंह बघेल पिता रंग बहादुर सिंह बघेल उम्र 29 वर्ष पता- ग्राम- मझगमा, पुलिस चौकी- भरौला, थाना- सिविल लाइन, जिला- उमरिया (म.प्र.)को गिरफ्तार कर दिनांक 13-5-24 को माननीय न्यायालय मे पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाख़िल किया गया।

नाम आरोपी :- विकास सिंह बघेल पिता रंग बहादुर सिंह बघेल उम्र-29 वर्ष पता- ग्राम- मझगमा, पुलिस चौकी- भरौल, थाना- सिविल लाइन, जिला- उमरिया (म.प्र.)



