आरोपी के कब्जे से 148 नग नाइट्रोसन-10 टेबलेट एवं बिक्री की नगदी रकम जप्त।
जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 60,720 रूपये।
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। दिनांक 25.08.26 को थाना मंदिर हसौद पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम खुटेरी तिराहा के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री कर रहा हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अभिषेक झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस माना श्री लम्बोदर पटेल तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद निरीक्षक आशीष यादव को तत्काल सूचना का सत्यापन कर आरोपी को प्रतिबंधित नशीली टेबल सहित गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम मोह. अहदाब खान उर्फ आदाब खान निवासी ग्राम खुटेरी मंदिर हसौद होना बताया। टीम द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्रोसन-10 बरामद हुई। आरोपी से उक्त प्रतिबंधित दवा अपने पास रखने एवं बिक्री करने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तथा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास करने लगा।
आरोपी मो. अहदाब खान उर्फ आदाब खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 148 नग नाइट्रोसन-10 टेबलेट, बिक्री नगदी रकम 1520/- रूपये जुमला कीमती लगभग 60,720/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 393/26 धारा 21(ख) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – मो. अहदाब खान उर्फ आदाब खान पिता मोह. नईम खान उम्र 30 साल निवासी ग्राम खुटेरी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।



