August 27, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Education

पीएमश्री सेजेस चकरभाठा में एआई सुपर स्टूडेंट वर्कशॉप…

पीएमश्री सेजेस चकरभाठा में एआई सुपर स्टूडेंट वर्कशॉप…

हरियर एक्सप्रेस,बिलासपुर। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चकरभाठा में विद्यार्थियों के लिए एआई पर आधारित वर्कशॉप का आयोजन किया गया। व्याख्याता मनोज कुमार यादव ने बताया कि आई सुपर स्टूडेंट वर्कशॉप के द्वारा कक्षा 9 में से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) का वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत एआई के विभिन्न टूल्स (जीमीनी, गामा, क्लाउड एआई, चैटजीपीटी, प्रीप्लैसीटी इत्यादि) के बारे प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया गया साथ ही साथ विद्यार्थी अपने कठिन विषय को एआई के माध्यम से कितनी सरलता से सीख सकते हैं इसकी लाइव डेमोंसट्रेशन करके दिखाया गया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की आधुनिक तकनीक से परिचित कराना और शिक्षा एवं भविष्य के करियर में इसके उपयोग की संभावनाओं को समझाना रहा।

कार्यशाला का संचालन तरुण देवांगन द्वारा किया गया इस दौरान विद्यार्थियों को एआई क्या है यह कैसे काम करता है तथा पढ़ाई प्रोजेक्ट कंटेंट्स क्रिएशन और दैनिक जीवन में एआई टूल का प्रभावी उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है इसकी जानकारी दी गई। कार्यशाला में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और एआई से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछ कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम के सदस्य मुकेश निषाद यश राज ठाकुर का बहुत बड़ा योगदान रहा। विद्यालय के प्राचार्य श्री विकास नायक राय सर की सोच नित प्रतिदिन विघाथीॅ किस प्रकार से आगे बढ़े और भविष्य में आने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखकर इस कार्यशाला का आयोजन कराया गया साथ ही साथ विद्यालय के समस्त शिक्षकगण भी उपस्थित रहे एंव शिक्षको को भी इस कार्यशाला से बहुत कुछ सीखने को मिला उन्होंने बताया कि अपने पढ़ाई में इसे शामिल करेंगे और विद्यार्थियों को तकनीको से जोड़ने की शपथ ली।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!