August 24, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime

चंगोराभाठा हत्या के मामले में 05 आरोपी (02 अपचारी बालकों सहित) पुलिस गिरफ्त में…

चंगोराभाठा हत्या के मामले में 05 आरोपी (02 अपचारी बालकों सहित) पुलिस गिरफ्त में…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। दिनांक 23 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि लगभग 12:30 बजे श्रीराम नगर, चंगोराभाठा में हत्या की एक घटना सामने आई। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतक भोला विश्वकर्मा (20 वर्ष) का एक स्थानीय युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उपजे विवाद में आरोपियों ने मिलकर भोला पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भोला की मेकाहारा अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में शामिल 05 आरोपियों/अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम रवाना हो चुकी है।

मामले में बी.एन.एस. की सुसंगत धाराओं (हत्या, बलवा) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। विस्तृत विवरण पृथक रूप से जारी किया जाएगा।

गिरफ्तार –

01. आशीष यादव उर्फ़ देवकुमार यादव पिता बबलू यादव उम्र-19 साल निवासी चंगोराभाठा, श्रीराम नगर थाना डी डी नगर रायपुर।

02. ⁠⁠रवि ध्रुव पिता गिरीश ध्रुव उम्र-18 वर्ष निवासी चंगोराभाठा, श्रीराम नगर थाना डी डी नगर रायपुर।

03. पीताम्बर निषाद पिता संतोष निषाद उम्र- 21 वर्ष निवासी चंगोराभाठा, श्रीराम नगर थाना डी डी नगर रायपुर।

04. विधि के साथ संघर्षरत दो बालक।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!