हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। सैनिक स्कूल, मिलिट्री स्कूल एवं नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षाओं में लगातार शत-प्रतिशत (100%) परिणाम देने वाले प्रतिष्ठित संस्थान DAC ACADEMY सैनिक स्कूल को वर्ष 2026 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा ‘शिक्षा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह राज्य स्तर पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ, जहाँ शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करने में DAC ACADEMY सैनिक स्कूल के अप्रतिम प्रयासों की सराहना की गई।
सम्मान प्राप्त करने के बाद संस्थान के निदेशक गोस्वामी सर ने कहा, “यह सम्मान हमारे समर्पित शिक्षकों की कड़ी मेहनत, विद्यार्थियों के अनुशासन और अभिभावकों के अटूट विश्वास का परिणाम है। हमारा लक्ष्य सदैव बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास करना रहा है।”
DAC ACADEMY सैनिक स्कूल पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय स्तर की कठिन प्रवेश परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को तैयार कर रहा है। संस्थान की अनूठी शिक्षण शैली, नियमित मॉक टेस्ट और व्यक्तिगत मार्गदर्शन ने इसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में एक अग्रणी नाम बना दिया है। इस प्रतिष्ठित सम्मान के मिलने से संस्थान के विद्यार्थियों और शिक्षकों में भारी उत्साह है।



