आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस…
देशभक्ति के उत्साह से जगमगाया बैजनाथ पारा, विधायक पुरन्दर मिश्रा रहे उपस्थित
लहराया तिरंगा, जागा राष्ट्रगौरव—बैजनाथ पारा में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बैजनाथ पारा, लेदर लैंड के सामने आयोजित गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण कर देश की एकता, अखंडता एवं गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

तिरंगे की आन, बान और शान के समक्ष नमन करते हुए विधायक श्री मिश्रा ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। राष्ट्र की स्वतंत्रता और संप्रभुता की रक्षा करना तथा देश को विकास और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में उपस्थित नागरिकों ने देश की एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया। विधायक श्री मिश्रा ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ का भाव केवल उत्सव तक सीमित न रहकर हमारे जीवन में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्य और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करे।
इस अवसर पर भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर जी, जोन क्रमांक 4 के अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा जी, श्री जोएब खान जी सहित वार्डवासीगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



