August 16, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम क्षेत्र पुलिस कार्यालय में गरिमापूर्ण ध्वजारोहण…

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम क्षेत्र पुलिस कार्यालय में गरिमापूर्ण ध्वजारोहण…

राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के संकल्प के साथ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस।
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र श्री रॉबिंसन गुड़िया (भापुसे) द्वारा पश्चिम क्षेत्र पुलिस कार्यालय परिसर में गरिमापूर्ण वातावरण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर श्री राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र, श्री ईशु अग्रवाल (भापुसे), सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चौक, श्री नवनीत पाटिल, सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर, पश्चिम क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारीगण तथा कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। पूरे परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का वातावरण रहा।
इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र श्री रॉबिंसन गुड़िया द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के त्याग, बलिदान और संघर्ष का स्मरण कराता है। पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य का दायित्व है कि वह संविधान एवं कानून के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए नागरिकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे। पुलिस उपायुक्त द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण एवं जनहित में निरंतर बेहतर कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया गया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!