दुष्कर्म के 02 आरोपी एवं एक विधि से संघर्ष रत बालक गिरफ्तार…
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला से दुष्कर्म के मामले में 02 आरोपी एवं एक विधि से संघर्ष रत बालक गिरफ्तार।
डीसीपी (वेस्ट जोन) श्री रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन एवं एडीसीपी श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन के नेतृत्व में थाना डी.डी. नगर पुलिस की कार्यवाही।
– महिला की रिपोर्ट पर थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 468/2026 दर्ज
– मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
– एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पृथक वैधानिक कार्रवाई

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। थाना आज़ाद चौक पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई कि एक स्थान पर एक महिला एवं तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँची और महिला सहित तीनों व्यक्तियों को अपनी अभिरक्षा मे लिया, जो नशे की अवस्था में पाए गए। महिला के अत्यंत नशे के प्रभाव मे होने के कारण उसे तुरंत एम्स अस्पताल भेजा गया। नशा उतरने पश्चात महिला के कथन के आधार पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 08.08.2026 की शाम वह सरोना क्षेत्र में सड़क किनारे नशे की अवस्था में अकेली थी, तभी बुलेट मोटरसाइकिल सवार तीन युवक आए, जिन्होंने और शराब पिलाने एवं भोजन खिलाने का प्रलोभन देकर उसे अपने साथ ले लिया। आरोपियों में से एक द्वारा सरोना क्षेत्र में ही उसकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाया गया, तत्पश्चात आरोपीगण उसे आज़ाद चौक क्षेत्र ले गए, जहाँ तीनो ने बारी बारी उसके साथ बलात् सम्बंध बनाया। प्रारंभिक विवेचना में घटना थाना डी.डी. नगर क्षेत्र से संबंधित पाए जाने पर थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 468/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का तत्काल निरीक्षण, पीड़िता का कथन, चिकित्सकीय परीक्षण एवं भौतिक साक्ष्यों का संकलन कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपीगण का विवरण…
आरोपी क्र. 1 – शिवा बघेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी सारथी चौक, थाना आज़ाद चौक, रायपुर।
आरोपी क्र. 2 – पियूष नायक, उम्र 19 वर्ष, निवासी आमापारा, रायपुर
आरोपी क्र. 3 – विधि से संघर्षरत बालक।



