August 9, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime

बजाज पल्सर मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

बजाज पल्सर मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी अनिल कुर्रे ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 26.07.2026 को रात करीब 08ः00 बजे वह अपनी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 04 एल एक्स 1534 को एट क्लासिक रेसिडेंशियल सोसायटी पास स्थित गली में खड़ी कर अपनी दीदी के घर गया था। करीब 08ः30 बजे वापस आकर देखा तो मोटरसाइकिल खड़े किए गए स्थान पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गया था कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 265/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खम्हारडीह के नेतृत्व में थाना खम्हारडीह पुलिस द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की जाकर घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया था। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से लगातार अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को उक्त चोरी की वाहन एवं आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में निखिल सूर्यवंशी को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

आरोपी निखिल सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 04 एल एक्स 1534 कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – निखिल सूर्यवंशी पिता विसम्भर सूर्यवंशी उम्र 19 साल निवासी ग्राम, पोस्ट व थाना सारागांव जिला सक्ती। हाल पता – व्ही.आई.पी. क्लब के पीछे व्ही.आई.पी. स्टेट थाना खम्हारडीह रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!