August 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर ऑनलाइन आवेदन 19 अगस्त तक…

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर ऑनलाइन आवेदन 19 अगस्त तक…

हरियर एक्सप्रेस, बेमेतरा। एकीकृत बाल विकास परियोजना बेरला अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए पात्र स्थानीय महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संपन्न की जाएगी।

परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना बेरला द्वारा जारी सूचना के अनुसार संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार इच्छुक एवं पात्र आवेदिकाएं 05 अगस्त 2026 से 19 अगस्त 2026 तक नवीन ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य होगा। भर्ती प्रक्रिया एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी ई-भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध यूजर मैनुअल में दी गई है। जारी सूचना के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र सोंढ-04, ग्राम पंचायत सोंढ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद रिक्त है। इस पद के लिए केवल संबंधित ग्राम की स्थानीय निवासी पात्र महिला अभ्यर्थियां ही आवेदन करने की पात्र होंगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!