August 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस बरामद…

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस बरामद…

वर्ष 2022 में हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के मामले में भी जा चुका है जेल।

रात्रिकालीन पेट्रोलिंग के दौरान सिलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, आमजन में भय का माहौल बनाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

आरोपी सरफराज खान मूलतः है उत्तर प्रदेश के जिला बलिया एवं जिला प्रयागराज का निवासी।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्री अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम श्री संदीप मित्तल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), माना श्री लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में थाना सिलतरा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 04-05.08.2026 की दरमियानी रात्रि थाना सिलतरा पुलिस रात्रिकालीन पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम निमोरा, पंचायत भवन देहान के सामने एक व्यक्ति अवैध देशी कट्टा लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तथा संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सरफराज खान निवासी ग्राम निमोरा थाना सिलतरा जिला रायपुर बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा, एक जिंदा 8 एमएम कारतूस एवं चार खाली 8 एमएम कारतूस बरामद किए गए। आरोपी उक्त हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

जिस पर आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से रखें एक अवैध देशी कट्टा, एक जिंदा 8 एमएम कारतूस एवं चार खाली 8 एमएम कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिलतरा में अपराध क्रमांक 21/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपी सरफराज खान वर्ष 2022 में थाना मंदिर हसौद क्षेत्र में दर्ज हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरण में गिरफ्तार होकर जेल निरुद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी सरफराज खान मूलतः उत्तर प्रदेश के जिला बलिया एवं जिला प्रयागराज का निवासी है। आरोपी के आपराधिक एवं अन्य पृष्ठभूमि की विस्तृत जानकारी एकत्रित करने हेतु दोनों जिलों के संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जानकारी प्राप्त की जा रही है।

कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह कँवर, सउनि. कौशल मिर्झा, प्र.आर. कोमल वर्मा, आर. अजय पटेल, प्रेम चनाब, भूपेंद्र टंडन एवं मुकेश जांगड़े की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

गिरफ्तार आरोपी – सरफराज खान पिता रहमत उल्ला खान उम्र 30 साल निवासी ग्राम घाट थाना हल्दी तह. बगौच जिला बलिया तथा जी.टी.बी. नगर, ब्लॉक 344 करैली थाना करैली, जिला प्रयागराज (उ.प्र.)।

धरसा रोड पोल्ट्री फॉर्म के आगे मंदिर हसोद जिला रायपुर हाल पता – ग्राम निमोरा थाना सिलतरा जिला रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!