August 3, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

बिजली सस्ती होने का दावा जनता के कटे पर नमक छिड़कने वाला – कांग्रेस

बिजली सस्ती होने का दावा जनता के कटे पर नमक छिड़कने वाला – कांग्रेस

बिजली बिल के नाम पर जनता को लूट रहे और जनता को झूठा भी ठहरा रहे।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विद्युत कंपनी के द्वारा बिजली के दाम नही बढ़ने और बिजली सस्ती होने का दावा जनता के कटे पर नमक छिड़कने वाला है। ढाई साल में भाजपा की सरकार ने बिजली के दाम में 5 बार बढ़ोतरी किया है। 400 यूनिट हाफ योजना बंद कर दिया उसके बाद यह कहना कि बिजली सस्ती हो गयी यह बताता है कि भाजपा सरकार और बिजली कंपनी प्रदेश की जनता को मुर्ख समझती है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बिजली कंपनी दावा कर रही है कि जून की अपेक्षा जुलाई में 30 प्रतिशत बिजली कम खपत हुई है, लेकिन पिछले 8 माह से प्रतिमाह हर आदमी की औसत बिजली खपत तथा बिजली बिल 30 से 40 प्रतिशत बढ़ते गया है। जो 8 माह में चार गुना से भी ज्यादा है। जून की अपेक्षा जुलाई में खपत कम होना स्वाभाविक है लेकिन बिजली कंपनी पिछले 8 माह के बिजली बिल का विश्लेषण जारी करे। इनके दावे भ्रामक, झूठे और परेशान जनता को मुंह चिढ़ाने वाले है एक तरफ जनता को लूट रहे ऊपर से जनता को ही गलत ठहरा रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार ने जुलाई से घरेलू उपभोक्ताओं के दाम में 30 से 50 पैसे तथा गैर घरेलू में 20 से 40 पैसे की बढ़ोत्तरी किया है। कृषि के पंप की बिजली में भी 40 पैसे की बढ़ोत्तरी की गयी है। भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार पांचवी बार बिजली के दाम बढ़ाये गये है। बिजली के बेतहाशा बिल जनता की परेशानी का कारण बने हुये है। हाल ही में भाजपा सरकार ने बिजली के दामों में 12 प्रतिशत विद्युत ईधन अधिभार (एमपीपीएस) के रूप में बढ़ोत्तरी किया था। भाजपा की सरकार आने के बाद अभी तक 31.23 प्रतिशत बिजली के दाम बढ़ाये गये है। कांग्रेस की सरकार ने 5 साल में केवल 2 पैसे की बढ़ोत्तरी बिजली के दामों में किया था, उसमें भी 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू थी। भाजपा से सरकार नहीं संभल नही रही है। वह केवल जनता पर बोझ डालने का काम करती है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जनता बढ़े बिजली बिल के कारण परेशान है, लोगों के राशन के बिल से ज्यादा महीने का बिजली बिल आ रहा है। सरकार ऊपर से झूठ बोल रही कि बिजली सस्ती हो गयी है। बिजली सस्ती होने का सरकार का दावा बेशर्मी से भरा हुआ है सरकार में बैठे हुये लोग सावन के अंधे हो गये है उनको हरा – हरा दिख रहा है। बिजली के दाम बढ़ा दिये, स्मार्ट मीटर से रीडिंग ज्यादा आ रही, 400 युनिट बिजली बिल हाफ योजना बंद कर दिये। जनता की परेशानी से सरकार को कोई लेना देना नही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से बिजली के बिल तीन से चार गुना आ रहे है। बिजली के खपत का अनुबंध भार क्षमता बिना उपभोक्ता की सहमति के बढ़ा दिया जा रहा है। जबकि उपभोक्ता की सहमति के बिना उसका अनुबंध भार नहीं बढ़ाया जा सकता। स्मार्ट मीटर से खपत बढ़ा कर फिर खपत ज्यादा होने का हवाला देकर अनुबंध भार बढ़ा दिया जा रहा है और एग्रीमेंट से अधिक खपत की बात कर बढ़े अनुबंध भार के आधार पर अर्थदंड जोड़कर बिजली के बिल भेजे जा रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बिजली बिल ज्यादा आने का तीन कारण है। पहला सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा दिया है। दूसरा बिजली बिल हाफ योजना बंद हो गई। तीसरा स्मार्ट मीटर लगाए गए है जो अनाप शनाप खपत से अधिक रीडिंग बता रहा जिससे बिल अधिक आ रहा। अडानी की कंपनी के स्मार्ट मीटर लगाये गये है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि बिजली के दाम घटाये जाये, 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ योजना लागू की जाए। स्मार्ट मीटर वापस लिया जाए।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!