July 29, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

National

प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी दास पर केस दर्ज

प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी दास पर केस दर्ज

हरियर एक्सप्रेस, तिरुअऩंतपुरम। केरल के कोझिकोड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी दास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भाजपा महिला मोर्चा की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। यह मामला जानमोनी दास द्वारा सोशल मीडिया पर माफी मांगने के एक दिन बाद दर्ज हुआ है।

कोझिकोड (केरल), 28 जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में चर्चित ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट और रियलिटी शो में भाग ले चुकी जानमोनी दास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कोझिकोड साइबर पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नव्या हरिदास द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया है।

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी ने अशांति फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के इरादे से विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से प्रधानमंत्री के खिलाफ मानहानिकारक और अपमानजनक टिप्पणियां कीं। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) और धारा 356(2) (आपराधिक मानहानि), तथा केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120(ओ) (बार-बार या अवांछित संचार के माध्यम से उपद्रव फैलाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला प्रधानमंत्री मोदी और उनके माता-पिता को लेकर की गई हालिया टिप्पणियों के लिए जानमोनी की ओर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के एक दिन बाद दर्ज किया गया है।

जानमोनी ने कहा था कि उनका इरादा किसी को जानबूझकर ठेस पहुंचाने का नहीं था। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में दास ने कहा कि यदि उनकी टिप्पणी से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगती हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि ऐसा बयान देने से पहले उन्हें तथ्यों की पुष्टि कर लेनी चाहिए थी।

नयी दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर मीडिया के एक वर्ग से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ दास की आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ था, जिसके बाद उनकी तीखी आलोचना हुई। दास ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए नए वीडियो में कहा, ‘‘मेरे वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मुझे अंदाजा नहीं था कि यह इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!