July 31, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Health

आयुष्मान योजना में गड़बड़ी: मित्तल कैंसर अस्पताल 3 महीने के लिए निलंबित

आयुष्मान योजना में गड़बड़ी: मित्तल कैंसर अस्पताल 3 महीने के लिए निलंबित

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। आयुष्मान भारत योजना के नियमों का उल्लंघन कर मरीज से अतिरिक्त राशि वसूलने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर के कांपा (लोधीपारा) स्थित मित्तल कैंसर अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई की है। अस्पताल को तीन महीने के लिए आयुष्मान भारत योजना से निलंबित कर दिया गया है। इस अवधि के दौरान अस्पताल आयुष्मान कार्डधारी नए मरीजों का कैशलेस इलाज नहीं कर सकेगा।
स्वास्थ्य विभाग की जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन को मरीज से वसूले गए 90 हजार रुपये लौटाने के निर्देश भी दिए गए है

शिकायत के बाद हुई जांच
मामला तब सामने आया जब अल्बर्ट एक्का के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग में शिकायत दर्ज कराई। आरोप था कि आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज की सुविधा होने के बावजूद अस्पताल ने उनसे अतिरिक्त राशि वसूली।

जांच में पाया गया कि अस्पताल ने मरीज के परिजनों से दवाइयों के नाम पर 15,226 रुपये और सर्जरी के लिए 90 हजार रुपये अलग से लिए थे। अस्पताल ने दवाइयों की राशि वापस कर दी, लेकिन सर्जरी के लिए ली गई रकम लौटाने से इनकार कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने तर्क दिया कि आयुष्मान योजना के पैकेज की राशि पर्याप्त नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग ने माना नियमों का उल्लंघन
स्वास्थ्य विभाग ने जांच रिपोर्ट के आधार पर इसे आयुष्मान भारत योजना के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन माना। विभाग ने कहा कि योजना से जुड़े अस्पताल मरीजों से किसी भी प्रकार की अतिरिक्त नकद राशि नहीं ले सकते।

निलंबन अवधि में नहीं होगा नए मरीजों का कैशलेस इलाज
विभाग के आदेश के अनुसार, अगले तीन महीने तक मित्तल कैंसर अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत नए मरीजों को भर्ती नहीं कर सकेगा। साथ ही अस्पताल परिसर से आयुष्मान योजना से संबंधित सभी बोर्ड और प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

हालांकि, अस्पताल में पहले से भर्ती मरीजों का इलाज जारी रहेगा और उन्हें उपचार पूरा होने के बाद ही डिस्चार्ज किया जाएगा।

अतिरिक्त वसूली पर सख्ती जारी
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों से अतिरिक्त राशि वसूलने वाले अस्पतालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने कहा कि पात्र मरीजों को पूरी तरह कैशलेस इलाज उपलब्ध कराना योजना का उद्देश्य है और किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!