थाना गुढियारी क्षेत्र के पड़ाव में प्रार्थी की खड़ी ई-रिक्शा से नगदी चोरी की घटना को दिया था अंजाम।
घटना के मात्र 08 घंटे के भीतर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित कर किया गया गिरफ्तार।
आरोपी के कब्जे से चोरी की नगदी रकम 1,00,000 किया गया है जप्त।
आरोपी द्वारा वर्ष 2025 में थाना माना क्षेत्र में भी इसी तरीका वारदात के आधार पर लाखों रूपये चोरी की वारदात को दिया गया था अंजाम, जिसमें आरोपी अब तक है फरार।
थाना माना के उक्त प्रकरण में भी आरोपी की जायेगी गिरफ्तारी।
आरोपी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 301/26 धारा 305(सी) बीएनएस तथा थाना माना में अपराध क्रमांक 241/2025, धारा 303(2) बीएनएस का अपराध है पंजीबद्ध।
आरोपी मोह. शाहिद उर्फ मुर्गी पूर्व में भी नारकोटिक एक्ट तथा जुआ एक्ट के प्रकरणों में रह चुका है जेल निरूद्ध।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है प्रार्थी ब्रजेश साव ने थाना गुढियारी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 25.07.2026 को दोपहर में अपनी ऑटो ई-रिक्शा क्रमांक सी जी 04 पी एल 5745 से किराना सामान खरीदने हेतु गुढियारी पड़ाव गया था तथा अपने साथ कुल 2,00,000 रूपये नगद लेकर गया था। पहले उसने लगभग 26,000/- रूपये का किराना सामान खरीदा। इसके बाद शाम अन्नपूर्णा ट्रेडर्स से सामान खरीदकर अपने ई-रिक्शा में लोड कराया। सामान का भुगतान करने के लिए जब वह डैशबोर्ड में रखे सफेद रंग के चैन वाले थैले से रुपये निकालने गया, तब देखा कि थैला गायब था। उक्त थैले में लगभग 1,74,000/- नगद रखे थे, जिसे किसी अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 301/26 धारा 305(सी) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना को पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) श्रीमती दीपमाला कश्यप द्वारा गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अज्ञात आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना गुढियारी पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मामले की विवेचना प्रारंभ की गई। टीम द्वारा प्रार्थी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई तथा घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का बारीकी से अवलोकन किया गया। फुटेज के विश्लेषण के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति प्रार्थी के ई-रिक्शा से रुपये से भरा थैला निकालते हुए दिखाई दिया। इसके आधार पर टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के माध्यम से संदिग्ध की पहचान संजय नगर, टिकरापारा रायपुर निवासी मोह. शाहिद उर्फ मुर्गी के रूप में हुई।

घटना के मात्र 08 घंटे के भीतर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी गई नगदी में से 1,00,000 (एक लाख रुपये) बरामद कर जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की जा रहीं है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने वर्ष 2025 में थाना माना क्षेत्रांतर्गत डूमरतराई में दिनांक 28.07.2025 को इसी प्रकार की वारदात को अंजाम देते हुए एक छोटा हाथी वाहन की सीट पर बैग में रखे 2,70,000/- रुपये की चोरी की थी। उक्त घटना के संबंध में थाना माना में अपराध क्रमांक 241/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध है। इस प्रकरण में भी आरोपी की गिरफ्तारी की जायेगी।
इसके साथ ही आरोपी मोह. शाहिद उर्फ मुर्गी वर्ष 2020 में थाना उरला से नारकोटिक एक्ट तथा वर्ष 2022 में थाना गोलबाजार से जुआ एक्ट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी – मोह. शाहिद उर्फ मुर्गी पिता स्व. मोह. शरीफ उम्र 54 साल निवासी संजय नगर मस्जिद के पास टिकरापारा थाना टिकरापारा रायपुर।



