July 12, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

महतारी वंदन योजना की 29वी क़िस्त में तीन लाख से अधिक महिलाओं का नाम काटना अन्याय – कांग्रेस

महतारी वंदन योजना की 29वी क़िस्त में तीन लाख से अधिक महिलाओं का नाम काटना अन्याय – कांग्रेस

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महतारी वंदन योजना की 29वी क़िस्त में तीन लाख से अधिक महिलाओं का नाम काट दिया गया। ये महिलाओं के साथ धोखा अन्याय है। योजना की पहली किस्त 70 लाख से अधिक महिलाओं को दिया गया था।अब योजना में हर माह महिलाओं का नाम काटा जा रहा है।योजना से पहले ही 40% महिलाये जुड़ नही पायी है। योजना से जुड़े वृद्धा एवं परित्यक्ता पेंशनधारियों को वंदन योजना से मात्र 500 रु क़िस्त दिया जा रहा है। जबकि उन्हें 1500 रु महीना क़िस्त मिलना था।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा ने सरकार बनने पर महतारी वंदन योजना में सभी महिलाओं को 1 हजार महीना देने का वादा किया था।सत्ता मिलने के बाद योजना का लाभ देने महिलाओं में भेदभाव किया जा रहा है। अब योजना से जुड़ी महिलाओं के नाम काटे जा रहे है। कांग्रेस मांग करती है 29वी क़िस्त से वंचित तीन लाख से अधिक महिलाओं को तत्काल क़िस्त का भुगतान किया जाये। महतारी वंदन योजना से वंचित 40% महिलाओं को जोड़ने पोर्टल को खोला जाये ताकि प्रदेश की सभी महिलाओ को योजना का लाभ मिल सके।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!