July 13, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार…

छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की शुरुआत जोरदार रही, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। वर्षा में कमी के चलते कई शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग ने 13 जुलाई से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां फिर तेज होने की संभावना जताई है। अगले पांच दिनों तक विशेषकर उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन…

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा और बस्तर संभाग के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। इसके बावजूद प्रदेश में अब तक हुई मौसमी बारिश सामान्य से 21 प्रतिशत कम बनी हुई है। इस अवधि में दुर्ग का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम…

मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

इन मौसम प्रणालियों का दिखेगा असर…

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। वहीं उत्तर-पश्चिम बिहार और उससे लगे क्षेत्रों में 3.1 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में वर्षा की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में यहां हुई सबसे अधिक बारिश…

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान डौरा कोचली में सबसे अधिक 4 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा बलरामपुर, कुनकुरी, जशपुरनगर, वाड्राफनगर, दुलदुला और शंकरगढ़ में 3-3 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

वहीं चलगली, सन्ना, रामानुजनगर, कुसमी और प्रतापपुर में 2-2 सेंटीमीटर तथा ओडगी, भैयाथान, छिंदगढ़, कांसाबेल, बगीचा, मनोरा, उदयपुर, सूरजपुर, राजपुर, चांदो, कापू और बागबहार में 1-1 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!