July 9, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन…

साहेब के प्रयासों से आरंग को मिली ₹128 करोड़ की सौगात, सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन…

गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से बदला आरंग का इंफ्रास्ट्रक्चर।

आरंग विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने जताया आभार।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, आरंग/समोदा। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास की मुख्यधारा पहुंचाने के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में आरंग विधानसभा क्षेत्र के विकास को एक नई गति देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्राम समोदा में आयोजित एक भव्य समारोह में ₹128 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस ऐतिहासिक सौगात और सफल आयोजन के पीछे क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के पुरजोर प्रयास रहे। उनके नेतृत्व और लगातार की जा रही प्रशासनिक पैरवी के चलते ही आरंग क्षेत्र के लिए इतनी बड़ी राशि की परियोजनाओं को मंजूरी मिलना संभव हो पाया है। गरिमामयी समारोह में मुख्यमंत्री साय के साथ कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विशेष रूप से मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

विकास कार्यों का पूरा लेखा-जोखा कब और क्या मिला…

आरंग विधानसभा में सड़कों, स्वास्थ्य सुविधाओं और नगरीय बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए ₹128 करोड़ से अधिक के कार्यों को हरी झंडी दिखाई गई है। इसका विस्तृत विवरण इस प्रकार है:

1. ₹21.67 करोड़ के 67 कार्यों का लोकार्पण (जनता को समर्पित)

लोक निर्माण विभाग (PWD): ₹9.43 करोड़ की लागत वाले 3 बड़े विकास कार्य।

नगर पंचायत समोदा: ₹6.67 करोड़ की लागत से पूरे हुए 20 कार्य।

आरंग नगर पालिका: ₹4.78 करोड़ के बजट से पूरे किए गए 39 कार्य।

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES): ₹79 लाख की लागत वाले 5 बुनियादी कार्य।

2. ₹90.34 करोड़ के 29 कार्यों का भूमिपूजन (भविष्य का खाका)

PWD के नए प्रोजेक्ट्स: ₹61.11 करोड़ की लागत वाले 8 नए निर्माण कार्य।

अत्याधुनिक अस्पताल की सौगात: नवा रायपुर के सेक्टर-17 (कोटराभाठा) में ₹18 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बिस्तरों के हाईटेक अस्पताल की आधारशिला रखी गई।

नगर पंचायत समोदा: ₹8.70 करोड़ के 9 नए विकास कार्य।

RES के तहत निर्माण: ₹2.54 करोड़ के विभिन्न ग्रामीण विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने की कई अहम घोषणाएं…

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्रवासियों की मांग पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं:

नगर पंचायत समोदा में शासकीय भवन के प्रथम तल का विस्तार किया जाएगा।

स्थानीय शासकीय विद्यालय में आहाता (बाउंड्री वॉल) का निर्माण कराया जाएगा।

तुलसी हाई स्कूल को अपग्रेड कर अब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनाया जाएगा।

क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रीवा में स्टॉप डेम के निर्माण की घोषणा की गई

बदलेगी आरंग की तस्वीर” – कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का सहृदय आभार व्यक्त किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा:

“माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के विकास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ा है। इन विकास कार्यों से हमारे क्षेत्र की पूरी तस्वीर बदल जाएगी। सड़कों और स्वास्थ्य सुविधाओं का एक मजबूत जाल बिछेगा, जिसका सीधा फायदा ग्रामीण और आम जनता को मिलेगा। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता अटूट है।”

मुख्यमंत्री ने थपथपाई पीठ, कहा– “फंड की कमी नहीं होगी”

विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की सजगता और प्रयासों की खुलकर सराहना की। मुख्यमंत्री ने आरंग और समोदा क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के हर गांव और गरीब तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरंग क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए सरकार के पास बजट या फंड की कोई भी कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

राज्य सरकार की बड़ी उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड

मुख्यमंत्री साय ने मंच से अपनी सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं का ब्योरा भी जनता के सामने रखा:

महतारी वंदन योजना: सरकार अब तक इस योजना की 27 किस्तें जारी कर चुकी है, जिसके तहत महिलाओं के खातों में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है।

प्रधानमंत्री आवास योजना: राज्य में 18 लाख गरीब परिवारों के लिए मकान स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 10 लाख से अधिक मकानों का निर्माण तेजी से जारी है।

किसानों और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा: सरकार द्वारा की गई रिकॉर्ड धान खरीदी, किसानों को दिए गए बोनस, ‘रामलला दर्शन योजना’ और ‘वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना’ का विशेष उल्लेख किया गया।

नक्सलवाद पर प्रहार और शांति: बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ की जा रही कड़ी कार्रवाई का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित होने के बाद अब वहां पर्यटन को भी तेजी से बढ़ावा मिल रहा है, जिससे ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का सपना पूरा हो रहा है।

शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश…

इस भव्य विकास उत्सव के दौरान सामाजिक और पर्यावरणीय सरोकारों को भी प्रमुखता दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री साय और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने समोदा में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

इसके साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री और मंत्री महोदय के हाथों स्कूली छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की गईं। नई साइकिलें पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक और हजारों की तादाद में ग्रामीण जन उपस्थित रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री साय और कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का आत्मीय और जोरदार स्वागत किया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!