July 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा में जलभराव और सफाई व्यवस्था पर मंथन…

रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा में जलभराव और सफाई व्यवस्था पर मंथन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। मानसून के दौरान शहर में जलभराव और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में जलभराव, नालों की सफाई, सफाई व्यवस्था, सड़क मरम्मत और बारिश के दौरान नागरिकों को होने वाली परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

advertisement…

मानसून की पहली बारिश के बाद राजधानी के कई इलाकों में जलभराव, जाम नालों और खराब सफाई व्यवस्था की शिकायतें सामने आने के बाद नगर निगम ने यह विशेष बैठक बुलाई है। सदन में पार्षद अपने-अपने वार्डों की समस्याएं और सुझाव रख रहे हैं, जबकि विपक्ष निगम प्रशासन की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहा है।

बैठक के दौरान महापौर ने कहा कि विशेष सामान्य सभा का उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि मानसून के दौरान शहरवासियों की समस्याओं का स्थायी समाधान तलाशना है। उन्होंने सभी पार्षदों से रचनात्मक सुझाव देने की अपील करते हुए कहा कि नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदमों पर प्राथमिकता के साथ अमल किया जाएगा।

नगर निगम की बैठक में विभिन्न वार्डों की समस्याओं के साथ जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने और बारिश के दौरान त्वरित राहत कार्यों पर भी चर्चा जारी है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!