July 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

करंट लगने से 6 मवेशियों की मौत, ग्रामीणों हुए आक्रोशित…

करंट लगने से 6 मवेशियों की मौत, ग्रामीणों हुए आक्रोशित…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, राजनांदगांव। जिले के मोहारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिजनापुर में बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से 06 मवेशियों की मौत हो गई। रविवार सुबह हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने बिजली कंपनी की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात तेज अंधड़ और बारिश के दौरान गांव के खेत के पास लगा एक बिजली का खंभा गिर गया, जिससे विद्युत तार टूटकर जमीन पर फैल गए। रविवार सुबह चरने निकले मवेशी टूटे हुए तारों के संपर्क में आ गए और करंट लगने से छह मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि जिले में पहले भी बिजली के तार टूटकर गिरने और करंट की चपेट में आने से मवेशियों की मौत की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया।

ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बिजली लाइनों की नियमित निगरानी और समय पर मरम्मत की मांग की है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!