July 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले दो POS एजेंट छतरपुर मध्यप्रदेश और खैरागढ़ से गिरफ्तार…

फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले दो POS एजेंट छतरपुर मध्यप्रदेश और खैरागढ़ से गिरफ्तार…

आरोपी द्वारा बेचे गए सिम यूट्यूब पर वीडियो वायरल रोकने एवं कौन बनेगा करोड़पति में इनाम जीतने के झांसे से साइबर फ्रॉड करने के अपराध में प्रयोग हुए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशन में ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत सभी प्रकार के साइबर अपराधों में लगातार कार्यवाही की जा रही है।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रकरण 1 प्रार्थी तेजराम पाठक से फेसबुक में दोस्ती करने के बाद व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर वीडियो मार्फिंग कर अश्लिल वीडियो बनाकर यूट्यूब में वायरल करने की धमकी देकर 7.90 लाख रुपए की धोखाधड़ी की रिपोर्ट पर थाना इंदागांव गरियाबंद में अपराध क्रमांक 14/24 धारा-318(4),3(5),308(2),319(2) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया है।

प्रकरण 2 प्रार्थी प्रमोद कुमार त्रिपाठी से कौन बनेगा करोड़पति में इनाम का विजेता बात कर इनाम की रकम प्राप्त करने हेतु टैक्स की राशि जमा करने के बहाने धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर रेंज साइबर थाना रायपुर में अपराध क्रमांक 06/24 धारा- 420(34) भादवि, 66(D) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम पंजीबद्ध किया गया है।

दोनों अपराध की विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है।

विवेचना क्रम में अपराध में संलिप्त मोबाइल सिम/सोशल मीडिया आईडी की जानकारी संबंधित सेवा प्रदाता कंपनी से प्राप्त की गई। प्राप्त जानकारी के तकनीकी विश्लेषण, पीड़ितों एवं साक्षियों के कथन, आरोपियों से पूछताछ में प्राप्त तथ्यों के आधार पर फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले 2 मोबाइल दुकान स्वामी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

अपराध का तरीका-

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि नया सिम लेने/सिम पोर्ट कराने वाले कस्टमर का डबल थंब स्कैन/आई ब्लिंक कर ई केवाईसी के माध्यम से अतिरिक्त सिम चालू करते थे तथा जिस कस्टमर के पास आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी होती थी उसका विवरण स्वयं ही वेरीफाई कर डी केवाईसी के माध्यम से अतिरिक्त सिम चालू करते थे। इन फर्जी सिम को अधिक मूल्य पर अन्य साइबर अपराधियों को बेचते थे।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण–

1 उमेश प्रजापति पिता अयोध्या प्रसाद उम्र 23 वर्ष पता ग्राम मनकारी छतरपुर मध्य प्रदेश 

(प्रजापति टेलीकॉम, छतरपुर मध्यप्रदेश)

2 मनोज देवांगन पिता विष्णु देवांगन उम्र 29 वर्ष पता प्रकाशपुर चिचोला खैरागढ़ छत्तीसगढ़ 

(मनोज मोबाइल मुढ़ीपार, खैरागढ़)

फेसबुक/व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के बाद वीडियो वायरल करने की धमकी से कैसे बचें?

1 सोशल मीडिया पर अजनबियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट सोच-समझकर स्वीकार करें।

2 अनजान व्यक्ति की वीडियो कॉल कभी स्वीकार न करें।

3 वीडियो कॉल के दौरान चेहरा, निजी गतिविधियाँ या आपत्तिजनक दृश्य साझा न करें।

4 कोई व्यक्ति अश्लील हरकत करने के लिए उकसाए तो तुरंत कॉल काट दें और उसे ब्लॉक कर दें।

5 अपनी फेसबुक और व्हाट्सऐप की प्राइवेसी सेटिंग्स सुरक्षित रखें ताकि केवल परिचित लोग ही आपसे संपर्क कर सकें।

6 यदि कोई वीडियो वायरल करने या पैसे मांगने की धमकी दे, तो घबराकर पैसे न भेजें अधिकांश मामलों में पैसे देने के बाद भी ब्लैकमेल जारी रहता है। धमकी मिलने पर सभी चैट, कॉल लॉग, स्क्रीनशॉट और संबंधित जानकारी सुरक्षित रखें। ये जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य होते हैं।

 

कौन बनेगा करोड़पति (KBC), किसी लक्की ड्रा, लॉटरी में इनाम जीतने के नाम पर होने वाली ठगी से बचाव

1 यदि कोई कॉल, SMS या व्हाट्सऐप संदेश भेजकर कहे कि आपने KBC/लॉटरी में करोड़ों रुपये जीते हैं, तो उस पर तुरंत विश्वास न करें।

2 इनाम दिलाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन फीस, प्रोसेसिंग चार्ज, टैक्स या GST जमा करने की मांग की जाए तो कोई भुगतान न करें।

3 अपनी बैंक खाता जानकारी, ATM कार्ड नंबर, CVV, OTP, UPI PIN या नेट बैंकिंग की जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

4 केवल सत्यापित और आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें। सोशल मीडिया या व्हाट्सऐप पर आए संदेशों पर भरोसा न करें।

5 लालच या जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पहले जानकारी की पुष्टि करें।

6 यदि किसी ने ठगी का प्रयास किया है, तो चैट, कॉल रिकॉर्ड, स्क्रीनशॉट और भुगतान संबंधी जानकारी सुरक्षित रखें।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!