ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू एवं महापौर मीनल चौबे ने करोड़ों रुपए के नवविकसित उद्यानों का फीता काटकर किया लोकार्पण…
रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 8 वार्ड 2 में 1 करोड़ 43 लाख रूपये में सीसी रोड, नाली, सामुदायिक भवन, पाईप लाईन विस्तार के नए विकास कार्यों को शीघ्र करने किया भूमिपूजन।
advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा गिन्नी देवी गोयल फाउंडेशन के माध्यम से सीईआर (कारपोरेट इन्वायारलमेंट रिस्पांसब्लीटी) निधि मद से नगर निगम जोन 8 अंतर्गत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 में कबीर नगर में पानी टंकी परिसर में लगभग पौने दो एकड़ क्षेत्र में रिंग रोड के पास 86 लाख 22 हजार रूपये की लागत से एवं नगर निगम जोन 9 क्षेत्र में कचना जीएडी कॉलोनी में लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में 64 लाख 64 हजार रूपये में नवविकसित आधुनिक सुविधाओं से युक्त दो नए उद्यानो का फीता काटकर लोकार्पण स्थानीय क्षेत्र कबीर नगर एवं कचना जीएडी कॉलोनी में पहुंचकर करते हुए नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू, जोन 9 जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, वार्ड 2 पार्षद श्री भगतराम हरबंश, वार्ड 69 पार्षद श्री महेन्द्र औसर, वार्ड 70 पार्षद श्री अर्जुन यादव, गिन्नी देवी गोयल फाउंडेशन के प्रतिनिधि, गोयल टीएमटी समूह के वरिष्ठ महाप्रबंधक व्यवसाय श्री सुरेश अग्रवाल, नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, उपायुक्त श्रीमती जागृति साहू, कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर, श्री अतुल चोपड़ा, श्री शरद ध्रुव, अधिवक्ता सुश्री लोकमाया वैष्णव, मोर माटी मोर संस्कृति की अध्यक्ष सुश्री गीता साहू सामाजिक कार्यकर्त्ता अतुल तिवारी, पंकज सिंह, टकेश्वर चंद्रा, माँ तारिणी महिला स्वसहायता समूह, ॐ नमः शिवाय समिति अटल नगर के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, गणमान्यजनों वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य करते हुए नगरवासियों को अनुपम सौगात दी।

रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने नागरिकों को दो नए विकसित उद्यान मिलने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि कबीर नगर में रिंग रोड के समीप नवविकसित उद्यान नगरवासियों के लिए अवश्य बहुपयोगी रहेगा। उन्होंने कहा कि वार्ड 2 पार्षद श्री भगतराम हरबंश सक्रिय एवं जागरूक जनप्रतिनिधि हैं, वे वार्ड विकास हेतु राशि स्वीकृत करवाने लगातार प्रयासरत रहते है।

ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने गिन्नी देवी गोयल फाउंडेशन गोयल टीएमटी समूह द्वारा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि गोयल टीएमटी ग्रुप 5 वर्ष तक लगातार कबीर नगर एवं कचना जीएडी कॉलोनी में नए विकसित उद्यानों का संधारण करेगा। उन्होंने कहा कि रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में रायपुर नगर निगम जोन 8 अंतर्गत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 में 1 करोड़ 43 लाख रूपये की लागत से पाईप लाईन विस्तार, सीसी रोड, नाली, सामुदायिक भवन निर्माण के विविध विकास कार्य शीघ्र कराये जायेंगे। सोनडोंगरी मुक्तिधाम तक पहुंचने पहुंचमार्ग निर्माण कार्य, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर मोर माटी मोर संस्कृति समिति की मांग पर कबीर नगर के डॉ बी आर अम्बेडकर चौक के पास विशाल सामुदायिक भवन बनाया जायेगा।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि नगर निगम रायपुर द्वारा कबीर नगर क्षेत्र को भी शहर के अन्य वार्डों की तरह विकसित किया जायेगा। वार्ड पार्षद श्री भगतराम हरबंश सक्रिय एवं जागरूक पार्षद है। महापौर ने कहा कि गिन्नी देवी गोयल फाउंडेशन ने कबीर नगर में सुन्दर उद्यान विकसित कर दिया है, इसकी देखभाल भी फाउंडेशन करेगा, किन्तु इसके लिए नागरिकों को सहभागिता दर्ज करवानी होगी।

पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू, वार्ड 2 पार्षद श्री भगतराम हरबंश, टीएमटी गोयल समूह के वरिष्ठ महाप्रबंधक व्यवसाय श्री सुरेश अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय एवं अंत में आभार प्रदर्शन नगर निगम पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू ने किया।
माँ तारिणी महिला स्वसहायता समूह ने महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण दिया, ग्रामीण विधायक, महापौर, आयुक्त ने प्रशिक्षित महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदत्त किये।
कबीर नगर एवं कचना उद्यान संक्षिप्त परियोजना विवरण…
परियोजना…
नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा गिन्नी देवी गोयल फाउंडेशन के कॉर्पोरेट इंविरोंमेन्टल रिस्पांसिबिलिटी (सीईआर) के अंतर्गत कबीर नगर एवं कचना में दो आधुनिक उद्यान विकसित किए गए हैं।
परियोजना लागत…
कुल परियोजना लागत (दोनों उद्यान) लगभग ₹1.51 करोड़।
प्रमुख सुविधाएँ…
मियावाकी (मियावाकी ) वन क्षेत्र, ओपन जिम, बच्चों हेतु आधुनिक प्ले एरिया गजेबो एवं बैठक व्यवस्था वॉकिंग एवं जॉगिंग ट्रैक, आकर्षक लैंडस्केपिंग, उद्यान प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाएँ. परियोजना का निर्माण सीईआर के माध्यम से किया गया है।
गिन्नी देवी गोयल फाउंडेशन द्वारा आगामी 5 वर्षों तक दोनों उद्यानों का संधारण किया जाएगा।

नागरिकों को लाभ…
स्थानीय नागरिकों को आधुनिक एवं सुरक्षित मनोरंजन स्थल।
बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्यवर्धक वातावरण।
पर्यावरण संरक्षण एवं शहरी हरित क्षेत्र में वृद्धि।
स्वच्छ, हरित एवं सुंदर रायपुर के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान ।
गिन्नी देवी गोयल फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट निर्वहन करते हुए रायपुर नगर पालिक निगम के सहयोग से यह परियोजना पूर्ण की गई है। यह पहल सार्वजनिक-निजी सहभागिता (पब्लिक -प्राइवेट पार्टनरशिप ) का एक सफल उदाहरण है।




