July 3, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां, गांजा, इंजेक्शन एवं सिरिंज बरामद…

भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां, गांजा, इंजेक्शन एवं सिरिंज बरामद…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने बैकवर्ड लिंक पर कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

advertisement…

दिनांक 30.06.2026 को संयुक्त टीम द्वारा थाना गंज क्षेत्र स्थित राजपूताना होटल के सामने कार्यवाही करते हुए आरोपी अभिषेक कुमार पिता सोनू कश्यप उम्र 19 वर्ष निवासी मैनापुठ्ठी शिवमंदिर के पास थाना सरूरपुर जिला मेरठ उत्तरप्रदेश को 10.710 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के कब्जे से लगभग 5,35,500/- मूल्य का गांजा तथा प्रकरण से संबंधित एक मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 5,45,500 /- मूल्य की सामग्री जप्त की जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 201/2026, धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह गांजा उड़ीसा से लाकर उत्तर प्रदेश के मेरठ ले जाने वाला था। साथ ही उसने उन व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिनसे वह मादक पदार्थ लेकर आया था। आरोपी से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने प्रकरण की बैकवर्ड लिंक पर गहन जांच प्रारंभ की और संबंधित आरोपियों की पहचान एवं गतिविधियों की लगातार निगरानी की।

जांच के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी स्वयं मादक पदार्थों की खेप लेकर रायपुर आने वाले हैं। सूचना की पुष्टि होते ही संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया तथा संदिग्धों की पहचान कर घेराबंदी करते हुए किशोर साहू, अजय विश्वकर्मा, शुभम साहू उर्फ बऊ एवं प्रिंस प्रजापति को पकड़ा गया। उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में प्रतिबंधित टेबलेट, सिरप, इंजेक्शन, गांजा व सीरिंज होना पाया गया।

चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 किलोग्राम गांजा, 2,000 नाइट्रोटेन टैबलेट, 30 कोडिन सिरप, 290 पेंटाजोसीन इंजेक्शन, 300 सिरिंज एवं 3,100 रूपये नगद जुमला कीमती लगभग 10,70,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपी किशोर साहू का आपराधिक रिकॉर्ड…

गिरफ्तार आरोपी किशोर साहू के विरुद्ध जिला महासमुंद के थाना खल्लारी में पूर्व से एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध दर्ज है। उक्त प्रकरण में माननीय न्यायालय, महासमुंद द्वारा आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। वर्तमान में आरोपी उक्त प्रकरण में माननीय उच्च न्यायालय से जमानत पर रिहा था। जमानत का लाभ उठाकर वह पुनः अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में सक्रिय पाया गया।

अंतर्राज्यीय नेटवर्क की जांच जारी…

प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी अंतर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े हुए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित दवाइयों, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की आपूर्ति किन-किन राज्यों से की जा रही थी तथा इन्हें किन व्यक्तियों एवं क्षेत्रों में खपाया जाना था। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों एवं पूरे नेटवर्क की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी –

01. किशोर साहू पिता थबीर साहू उम्र 37 साल निवासी वार्ड नंबर 15 कुम्हारपारा खरियार रोड़ उडीसा।

02. अजय विश्वकर्मा पिता पंचराम विश्वकर्मा उम्र 19 साल निवासी वार्ड नंबर 06 नयापारा महासमुंद जिला महासमुंद।

03. शुभम साहू उर्फ बऊ पिता स्व. तोपराम साहू उम्र 25 साल निवासी वार्ड नंबर 06 नयापारा महासमुंद जिला महासमुंद।

04. प्रिंस प्रजापति पिता राकेश कुमार प्रजापति उम्र 21 साल निवासी ग्राम अलीपुर शिव मंदिर के पास थाना सरदना जिला मेरठ (उ.प्र.)।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!