डॉक्टर्स डे के दिन विप्र स्वास्थ्यसेवा संगठन ने, एनआईटी कॉलेज के चिकित्सकों का किया सम्मान…
advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर समाजसेवी संस्था विप्र स्वास्थ्यसेवा संगठन के सदस्यों ने रायपुर में एनआईटी कॉलेज के उत्कृष्ट चिकित्सारत चिकित्सकों डॉ शुभा कोसले, डॉ समीर सोनकर और डॉ सौम्या अग्रवाल का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष डॉ सतीश दीवान, श्रीमती मिथिलेश रीछारिया, सायरा खान और शीतल दीवान उपस्थित थे।





