पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट रायपुर, एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (A.N.T.F.) तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
आरोपी है मूलतः उत्तर-प्रदेश के मेरठ का निवासी।
आरोपी के कब्जे से कुल 10.710 किलोग्राम गांजा तथा 01 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त।
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 5,45,500/-रूपये।
आरोपी द्वारा गांजा को उडीसा से बताया गया है लाना।
प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में की जा रहीं है विस्तृत पूछताछ।
आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 201/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि दिनांक 30.06.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत राजपूताना होटल के सामने हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति अपने बैग में गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है।
उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट, एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुये चिन्हांकित किया गया। व्यक्ति से बात करने का प्रयास करने पर वह भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम अभिषेक कुमार निवासी मेरठ (उ.प्र.) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10.710 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 5,35,500 /- रूपये तथा प्रकरण से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 5,45,500/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 201/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा को उडीसा से लाकर मेरठ ले जाना बताया गया है।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी – अभिषेक कुमार पिता सोनू कश्यप उम्र 19 वर्ष निवासी मैनापुठ्ठी शिवमंदिर के पास थाना सरूरपुर जिला मेरठ उत्तरप्रदेश।



